विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2012

मनीषा कोइराला इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी

मनीषा कोइराला इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी
अभिनेत्री मनीषा कोइराला इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी। तबीयत खराब होने के कारण मनीषा पिछले दिनों मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
मुंबई: अभिनेत्री मनीषा कोइराला इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी। वह पिछले कुछ दिन से बीमार हैं। तबीयत खराब होने के कारण मनीषा पिछले दिनों  मुंबई के जसलोक अस्पताल में तीन के लिए भर्ती हुई थी, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, उनकी हालत ठीक है। आगे इलाज के लिए वह परिवार के साथ अमेरिका जा रही हैं और जल्द ही अच्छी हो जाएंगी।

मरीज के निजता के अधिकार का हवाला देते हुए सूत्र ने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। 28 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मनीषा कोइराला, मनीषा कोइराला का इलाज, मनीषा कोइराला बीमार, Manisha Koirala, Manisha Koirala Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com