22 साल के हुए 'कमोलिका' उर्वशी ढोलकिया के ट्विंस.
- 22 साल के हुए उर्वशी के जुड़वां बेटे सागर और श्रितिज
- 'कमोलिका' के नाम से टीवी पर मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया
- 16 में शादी, 17 में जुड़वां बच्चे और 18 की उम्र में हुआ उर्वशी का तलाक
नई दिल्ली:
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' में कमोलिका का किरदार भला कौन भूल सकता है. सज सवर कर जब कमोलिका छोटे पर्दे पर नजर आती थीं, तो सबकी निगाहें उन पर टिक जाती थी. नेगेटिव किरदार को कितनी खूबसूरती से निभाया जा सकता है, यह बेशक टीवी के दर्शकों को कमोलिका ने सिखाया. इस किरदार को एक्ट्रेस उवर्शी ढोलकिया (37) ने बेहतरीन तरीके से पर्दे पर निभाया है, जिसे आज भी भूलाया नहीं जा सकता. इन दिनों टीवी शो 'चंद्रकांता' में नजर आ रहीं उर्वशी इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी हुई हैं.
उर्वशी के दोनों बेटे 22 साल के हो गए हैं. रविवार को उर्वशी ने जुड़वां बेटे सागर और श्रितिज के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की है. फोटो में टीवी की सिंगल मॉम दोनों बेटों को गले लगाती दिखाई दे रही हैं.
बेटों के जन्मदिन पर उर्वशी ने उनके बचपन की तस्वीर भी शेयर की है. इस फोटो में दोनों ही बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं.
गौरतलब है कि, उर्वशी की शादी 16 साल की उम्र में हुई थी. एक साल बाद यानि 17 की उम्र में उन्होंने दो जुड़वां बेटों सागर और श्रितिज को जन्म दिया और 18 में उनका तलाक हो गया था. पति से तलाक के बाद उन्होंने अपने दोनों बेटों की अकेले परवरिश की है. उर्वशी ने 'घर एक मंदिर', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कहीं तो होगा' जैसे टीवी शोज में काम किया है. वह 'बिग बॉस सीजन 6' की विजेता रही हैं. फिलहाल, वे कलर्स टीवी के नए शो 'चंद्रकांता' में नजर आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Urvashi Dholakia, Urvashi Dholakia Twins, Urvashi Dholakia Twins Birthday Celebration, Kshitij Dholakia, Sagar Dholakia, Kasautii Zindagii Kay, Chandrakanta, Bigg Boss, Komolika