नई दिल्ली:
कुणाल खेमू के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि उनकी भाभी करीना कपूर खान से उन्हें मां बनने से जुड़ी कई जरूरी जानकारी मिल रही हैं. करीना अपनी ननद को प्रेग्नेंसी में खाने-पीने से जुड़ी कई सलाह देती रहती हैं. बता दें कि सोहा अली खान के भाई-भाभी यानी सैफ और करीना पिछले साल 20 दिसंबर को माता-पिता बने हैं. सोहा की मानें तो करीना इस दौर में उन्हें काफी मदद कर रही हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार सोहा ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'करीना बेहद मददगार रही हैं. वह हाल ही में मां बनने की प्रक्रिया से गुजरी हैं, इसलिए मैं रोज उनसे ढेर सारे सवाल करती हूं कि जैसे क्या खाना चाहिए, क्या खाना होता है और क्या नहीं.'
रविवार को मनाए जाने वाले मदर्स डे के बारे में सोहा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या उम्मीद करनी चाहिए या यात्रा कैसी होगी. मदर्स डे मेरे लिए मील का पत्थर है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में अपनी मां (अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर) की सराहना की है और अब मैं खुद एक मां बनने जा रही हूं.' सोहा और कुणाल ने कुछ वर्षो तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2015 में शादी कर ली थी. पति के बारे में सोहा ने कहा, 'कुणाल और मैं नौ वर्षो से साथ हैं. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं और अपने जीवन के इस चरण के लिए तैयार हूं.' 
सोहा और कुणाल फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर पहली बार मिले थे. सोहा का कहना है कि इस पूरे सफर में कुणाल उनका पूरा साथ दे रहे हैं. सोहा ने कहा इस दौरान मेरा और कुणाल का परिवार मेरे साथ है. बता दें कि करीना कपूर भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर मीडिया के सामने आती रही थीं. करीना ने अपने बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट किए थे. वह कुछ फैशन शो के दौरान भी रैंप वॉक रकते हुए नजर आई थीं.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kareena Kapoor, Soha Ali Khan, Soha Ali Khan Interview, Soha Ali Khan Pregnant