विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

कंगना रनोट ने कहा, लड़के पटाना तो टैलेंट होता है, कोई बुराई नहीं!

कंगना रनोट की कोशिश रहती है कि वे अपनी हर फिल्म में मजबूत औरत का किरदार निभा सकें, सिमरन में भी वे भी एक मस्तमौला किरदार लेकर आ रही हैं

कंगना रनोट ने कहा, लड़के पटाना तो टैलेंट होता है, कोई बुराई नहीं!
सिमरन में कंगना रनोट
  • सिमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • चोरी और जुए की लत की शिकार है सिमरन
  • बोल्ड और बिंदास गुजराती बाला है सिमरन
नई दिल्ली: कंगना रनोट की फिल्म सिमरन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कंगना हमेशा की तरह मस्तमौला और आजाद ख्याल हैं. मजेदार यह कि फिल्म में वे कहती हैं कि उन्हें जुए और चोरी की लत है. अब इसी बात से फिल्म में उनके किरदार के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. वैसे भी कंगना की फिल्में विमेन ओरियंटेड होती हैं. इस बार भी कहानी ऐसी ही है. फिल्म में पूरा फोकस उन्हीं पर है.

'सिमरन' को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. हंसल मेहता ने आज एक पोस्टर भी रिलीज किया जिसमें उन्होंने कंगना का परिचय दिया. प्रफुल्ल पटेल उर्फ सिमरन. फिल्म अमेरिका में शूट हुई है, और अगर इनसान को जुए की लत हो तो वह जाहिर लॉस वेगास में ही नजर आएगा. एक सीन में कंगना भी वहीं दिख रही है. 

कंगना इससे पहले 'क्वीन' और "तनु वेड्स मनु' सीरीज में बिंदास लड़की का किरदार निभा चुकी हैं. उनकी अगली फिल्म मणिकर्णिका भी झांसी की रानी की जिदंगी पर है, और वे झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं. उसका तो इंतजार रहेगा लेकिन सिमरन से मुलाकात का इंतजार 15 सितंबर को खत्म हो जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com