विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3': 'चांदनी' को अभी से संभालने की बात कर रहे हैं 'रायजादा'

बरुण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में एडवे सिंह रायजादा की भूमिका में और शिवानी चांदनी की भूमिका में दिखाई देंगी. इसका प्रसारण इस महीने के मध्य से होगा और शिवानी को सहज महसूस कराने के लिए वरुण ने उन्हें सुझाव देने शुरू किए हैं.

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3': 'चांदनी' को अभी से संभालने की बात कर रहे हैं 'रायजादा'
अभिनेता बरुण सोबती ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' की सह-कलाकार शिवानी तोमर को कुछ सुझाव दिए हैं. बरुण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में एडवे सिंह रायजादा की भूमिका में और शिवानी चांदनी की भूमिका में दिखाई देंगी. इसका प्रसारण इस महीने के मध्य से होगा और शिवानी को सहज महसूस कराने के लिए वरुण ने उन्हें सुझाव देने शुरू किए हैं. बरुण ने कहा, "मैंने शिवानी से कहा है कि मुझपर पूरा भरोसा रखो. अगर वह गिरेगी तो मैं निश्चित तौर से उसे संभाल लूंगा, क्योंकि इससे पहले कई दृश्यों में काम कर चुका हूं."

इस शो के चाहने वाले बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. यह टीवी के टॉप 10 पसंदीदा धारावाहिकों में से एक रह चुका है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई प्रोफाइल्स पर तो इस इस शो की तस्वीरें तक साझा की जा रही हैं. - 
 


हाल ही में इस शो में लीड निभाने को तैयार एक्ट्रेस शिवानी तोमर ने अपने फेसबुक पर इस शो में अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर शेयर की है. जिसके साथ ही यह खुलासा भी हो गया है कि वह शो में कैसी लगेंगी. तस्वीर में शिवानी ने साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ ही शि‍वानी ने इस शो में अपने नाम का भी खुलासा कर दिया है. 
 
 
 


बरुण ने श‍िवानी के साथ काम करने को लेकर कहा कि "हम एक-दूसरे के साथ सहज हो चुके हैं और इससे एडवे और चांदनी की भूमिका निभाने में हमें मदद मिलेगी." वहीं शिवानी बरुण को सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार मानती हैं.

शिवानी ने कहा, "उन्होंने शो के सेट पर मुझे भी बाहरी जैसा महसूस नहीं होने दिया. बरुण के साथ अब तक शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon 3, Iss Pyaar Ko Kya Naam Dun 3, Iss Pyar Ko Kya Naam Dun 3, IPKKND, Barun Sobti, Barun Sobti‬ Is Back, Barun Sobti Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, Barun Sobti Sanaya Irani, Shivani Tomar‬, Shivani Tomar ISS Pyaar Ko Kya Naam Doon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com