विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

इस प्यार को क्या नाम दूं 3: श‍िवानी ने शेयर किया 'चांदनी' का फर्स्ट लुक...

हाल ही में इस शो में लीड निभाने को तैयार एक्ट्रेस शिवानी तोमर ने अपने फेसबुक पर इस शो में अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर शेयर की है. जिसके साथ ही यह खुलासा भी हो गया है कि वह शो में कैसी लगेंगी. तस्वीर में शिवानी ने साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ ही शि‍वानी ने इस शो में अपने नाम का भी खुलासा कर दिया है. 

इस प्यार को क्या नाम दूं 3: श‍िवानी ने शेयर किया 'चांदनी' का फर्स्ट लुक...
एक ऐसा शो और कुछ ऐसे कलाकार जिनका दर्शक बड़े मन से इंतजार कर रहे हैं, जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस शो से जुड़ा एक एक पन्ना धीरे-धीरे खुल रहा है. कुछ समय पहले शो के लीड मेल किरदार निभाने वाले बरुण सोबती का लुक सामने आया था, अब इस शो में उनके साथ दिखने की तैयारी में लगी एक्ट्रेस शिवानी तोमर का फर्स्ट लुक सामने आया है. जी हां, हम बात कर रहे  हैं लाखों दिलों पर राज करने वाले शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 3’ की. 

हाल ही में इस शो में लीड निभाने को तैयार एक्ट्रेस शिवानी तोमर ने अपने फेसबुक पर इस शो में अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर शेयर की है. जिसके साथ ही यह खुलासा भी हो गया है कि वह शो में कैसी लगेंगी. तस्वीर में शिवानी ने साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ ही शि‍वानी ने इस शो में अपने नाम का भी खुलासा कर दिया है. 
 
तस्वीर के कैप्शन में शिवानी ने खलासा किया कि इस शो में वे चांदनी नाम का‍ किरदार न‍िभाएंगी. उन्होंने लिखा 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3 में चांदनी का पहला लुक'.
 
इस प्यार को क्या नाम दूं 3 में सनाया की जगह चांदनी ले रही है. फेसबुक पर यह तस्वीर शेयर करने के बाद अच्छे और बुरे दोनों ही कमेंट्स आ रहे हैं. कुछ लोग सनाया की जगह शि‍वानी को बिलकुल नहीं देखना चाहते, तो कुछ को शि‍वानी अच्छी लगी हैं. 

गौरतबल है कि शो के पहले सीजन में बरूण सोबती के अपोजिट सनाया ईरानी नजर आईं थीं. लेकिन इस बार शिवानी तोमर को इस रोल के लिए चुना गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon 3, Shivani First Look, Shivani Tomar‬, Barun Sobti, Barun Sobti‬ Is Back, Barun Sobti Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, Barun Sobti Sanaya Irani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com