विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2015

दीपिका या सोनम! किसे मिलेगी ऋतिक की फि‍ल्‍म..

दीपिका या सोनम! किसे मिलेगी ऋतिक की फि‍ल्‍म..
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण... (फाइल फोटो)
मुंबई: सोनम कपूर हों या दीपिका पादुकोण, इस वक्‍त लगभग सभी अभिनेत्रियां ऋतिक रोशन की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं। इस बार ऋतिक की अगली फिल्म के लिए एक बार फिर दौड़ शुरू हो चुकी है और इस दौड़ में सबसे आगे दिख रही हैं, दीपिका और सोनम कपूर।

खबर है कि ऋतिक रोशन की अगली फिल्म 'आशिक़ी-3' में दीपिका पादुकोण हो सकती हैं। इस बारे में निर्माता के साथ दीपिका की मुलाकातें भी हो चुकी हैं। इस बीच सोनम कपूर के साथ भी उनके आने की चर्चा की वजह पिछले दिनों एक एलबम में दोनों का साथ काम करना था। इस एलबम में फिल्म आशिक़ी के सुपरहिट गाने ‘धीरे-धीरे से मेरी ज़िन्दगी में आना’ को रीमेक किया गया था। तभी से ये बातें चल रही थीं कि फिल्म 'आशिक़ी-3' में ऋतिक रोशन हो सकते हैं।

सोनम और दीपिका में से कौन !
उस समय ये भी कहा जा रहा था कि आशिक़ी के इस तीसरे हिस्से में ऋतिक के साथ सोनम अभिनेत्री हो सकती हैं। उस दौरान ऋतिक भी खूब जमकर तारीफ कर रहे थे सोनम की। मगर अब सूत्रों के अनुसार 'आशिक़ी-3'  से एक और नाम जुड़ रहा है और वह है दीपिका पादुकोण का। वैसे दर्शकों के लिए यह इंतजार दिलचस्‍प है कि ऋतिक के साथ इन दोनों में से कोई एक अभिनेत्री नजर आएगी या फि‍र दोनों ही।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, Sonam Kapoor, Deepika Padukone, Hrithik Roshan