GQ के इवेंट में शामिल हुईं श्रद्धा कपूर और श्रुति हासन.
नई दिल्ली:
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. शनिवार रात जोड़ी ने मुंबई में आयोजित 'जीक्यू बेस्ट ड्रेस्ड' इवेंट अटेंड किया. इवेंट के लिए श्रद्धा कपूर ने ब्लैक आउटफिट चुना. उन्होंने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला की ड्रेस पहनी. अपने लुक को श्रद्धा ने आउट हाउस ज्वैलरी और क्रिस्चियन लॉबोटिन की प्रिंटेड हील्स से कम्पलीट किया. श्रद्धा कपूर का यह लुक काफी खूबसूरत था. वहीं, अर्जुन कपूर सूट-बूट पहने दिखाई दिए. बता दें, हाफ गर्लफ्रेंड के बाद श्रद्धा अब 'हसीना' नामक फिल्म में बिजी हैं. वहीं, अर्जुन कपूर चाचा और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म 'मुबारकां' में नजर आएंगे.
श्रद्धा कपूर के अलावा जीक्यू के इवेंट पर एक्ट्रेस श्रुति हासन को ब्लैक सेक्सी लुक में देखा गया. श्रुति हासन ने यहां डिजाइनर स्वप्निल शिंदे की क्रॉप टॉप के साथ लेदर स्कर्ट पहनीं. अपने लुक को उन्होंने ज्वैलरी और ब्लैक शूज से कम्पलीट किया.
जीक्यू के इवेंट पर वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, हर्षवर्धन कपूर, कुणाल कपूर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स अभिनेता पहुंचे. सभी ने मीडिया के कैमरों के लिए पोज दिया.
एक्ट्रेस राधिका आप्टे, यामी गौतम, सोनम चौहान, स्वरा भास्कर, शमिता शेट्टी, प्राची देसाई, रिया चक्रवर्ती भी इस फैशनलबल इवेंट का हिस्सा बनीं. सभी यहां स्टाइलिश अवतार में मीडिया के कैमरों पर कैद हुईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
GQ, Gq Best Dressed, Shraddha Kapoor, Shruti Hassan, Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Varun Dhawan, Sidharth Malhotra, Bollywood Celebs Gq India, Gq India