इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक बच्चा अपनी स्कूल प्रिंसिपल के साथ खड़ा है, उसके गले में मेडल और हाथ में सर्टिफिकेट है. बच्चा बेहद क्यूट है, लेकिन क्या आप इस बच्चे को जानते हैं... अगर आप टीवी की दुनिया के फैन हैं, तो यकीनन आप इसे जातने होंगे. तो जरा करें इसे पहचानने की कोशिश. ये बच्चा है टीवी जगत का मशहूर स्टार गौतम रोडे. जी हां, हाल ही में गौतम रोडे ने अपनी यह तस्वीर इंस्टग्राम पर शेयर की है.
धारावाहिक ‘सरस्वतीचंद’ में मेन लीड निभाने वाले गौतम रोडे की इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है. यह फोटो स्पोर्ट्स डे की है. जिसमें वे अपनी स्कूल की प्रिसिपल के साथ खड़े हैं. गौतम के गले में जीत का मेडत, तो हाथों में सर्टिफिकेट है. यह फोटो शेयर करते हुए गौतम ने बताया है कि यह मेडल और सर्टिफिकेट उन्होंने स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर 100 मीटर की रेस जीतने पर मिले हैं.
गौरतलब है कि गौतम ने दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी स्कूल से शिक्षा ली है. गौतम ने यह जानकारी भी दी है कि यह तस्वरी उस समय की है जब वे पांचवी कक्षा में पढ़ते थे.
टीवी स्टार गौतम को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है. इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फिटनेस का राज क्या है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gautam Rode, Gautam Rode Mahakumbh, Gautam Rode Shares A Childhood Picture, Childhood Pictures