विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

Julie 2 Teaser: बोल्ड अंदाज में हुई जूली की वापसी

फिल्म 'जूली' में नेहा धूपिया ने लगाया था बोल्डनेस का छौंक लेकिन इस बार जिम्मा संभाला है साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने.

Julie 2 Teaser: बोल्ड अंदाज में हुई जूली की वापसी
'जूली-2' के टीजर में राय लक्ष्मी.
  • 2004 में आई थी जूली
  • नेहा धूपिया थीं लीड में
  • बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती है फ्रेंचाइजी
नई दिल्ली: साल 2004 में ‘जूली’ नाम से इरॉटिक फिल्म आई थी. जिसने नेहा धूपिया को रातोरात सनसनी बना दिया था. फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज काफी सुर्खियों में रहा था. अब इसका सीक्वल भी आ रहा है. ‘जूली-2’ नाम की इस फिल्म में नेहा धूपिया तो नजर नहीं आएंगी लेकिन साउथ की सनसनी जरूर इसमें अपनी अदाओं का जादू बिखरेंगी. ‘जूली-2’ का टीजर रिलीज हो गया है, और पर्दा उठ गया है कि यह साउथ की सनसनी कौन है. फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी लीड रोल में हैं. वे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. 



फिल्म का ट्रेलर देखकर इस बात का इशारा मिल जाता है कि फिल्म में भरपूर बोल्डनेस का इस्तेमाल किया गया है और राई भी बड़े ही बिंदास अंदाज में जो काम मिला है, उसे करती नजर आ रही हैं. वैसे भी जूली का पहला पार्ट भी अपनी बोल्डनेस की वजह से ही चर्चाओं में रहा था. ‘जूली-2’ को दीपक शिवदासानी ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर विजय नायर हैं. राय इससे पहले भी बॉलीवुड में नजर आ चुकी हैं लेकिन वे गेस्ट अपियरेंस थी. फिल्म थी सोनाक्षी सिन्हा की ‘अकीरा’. उन्होंने चिरंजीवी की खैदी नं.150 में आइटम सॉन्ग भी किया था. वे मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 28 वर्षीया राय ने 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.
 
raii
राई लक्ष्मी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Julie, Erotic, Raii Laxmi, Julie 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com