विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

फोटोशूट में फिर नजर आया दिशा पटानी का बोल्‍ड अंदाज, देखें फोटो

दिशा पटानी ने जीक्‍यू मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं. अभी तक जीक्‍यू मैगजीन के ऑफिशल इंस्‍टाग्राम अकाउंट ने दिशा के फोटोशूट के चार फोटो शेयर किए हैं,

फोटोशूट में फिर नजर आया दिशा पटानी का बोल्‍ड अंदाज, देखें फोटो
दिशा पटानी जल्‍द ही 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं.
  • दिशा पटानी ने जीक्‍यू मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट
  • फोटो में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं दिशा पटानी
  • दिशा, जैकी चैन के साथ 'कुंग फू योगा' फिल्‍म में भी नजर आ चुकी हैं
नई दिल्‍ली: फिल्‍म 'एम एस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में अपने छोटे से किरदार के बाद भी इंडस्‍ट्री में नाम कमा चुकी दिशा पटानी पिछले कुछ समय से अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए जाने वाले फोटो के लिए सुर्खियां बटोरती रही हैं. कभी अपने कथ‍ित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से अपने रिश्‍ते को लेकर तो कभी अपने बोल्‍ड पिक्‍चर्स को लेकर दिशा अक्‍सर ही खबरों में रही हैं. जैकी चेन के साथ फिल्‍म 'कुंग फू योगा' का हिस्‍सा रह चुकी दिशा पटानी एक बार फिर अपने बोल्‍ड फोटोशूट के लिए चर्चाओं में आ गई हैं. दरअसल दिशा पटानी ने जीक्‍यू मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं. अभी तक जीक्‍यू मैगजीन के ऑफिशल इंस्‍टाग्राम अकाउंट ने दिशा के  फोटोशूट के चार फोटो शेयर किए हैं, जिनमें दिशा काफी हटके अंदाज में नजर आ रही हैं.

यहां देखें दिशा के नए फोटोशूट के फोटो -
 
 

@gqindia

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on



 

 

दिशा पटानी पहली बार अपने बोल्‍ड फोटो के लिए सुर्खियां नहीं बटोर रही है. हाल ही में दिशा पटानी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर स्विम सूट में एक हॉट तस्‍वीर फैन्‍स के साथ शेयर की थी. फोटो में दिशा ने फ्लोरल स्विमसूट पहन रहा था. उनका चेहरा तो इसमें नजर नहीं आ रहा, लेकिन उनकी बैक बॉडी फोटो में काफी खूबसूरत दिख रही है.
 
 

Take me to the sea

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Ptatani Photoshoot, Disha Patani Hot Photoshoot, Disha Patani Instagram, Disha Patani Tiger Shroff, GQ Magazine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com