3 जुलाई, 1984 को अमृतसर में हुआ भारती सिंह का जन्म.
- भारती से बोले हर्ष- इस लीजेंड के बाद मैं ही थामूंगा हाथ
- 1 जून को हुई भारती-हर्ष की सगाई, इस साल हो सकती है शादी
- 'कॉमेडी क्लासेज़' और 'कॉमेडी सर्कस' के स्क्रिप्ट राइटर हैं हर्ष
नई दिल्ली:
कॉमेडियन के तौर के टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली भारती सिंह 33 साल की हो गई हैं. बर्थडे के मौके पर भारती के मंगेतर हर्ष लिंबचिया ने उन्हें बेहद ही रोमांटिक और फिल्मी तरीके से प्रपोज किया है. हर्ष ने इंस्टाग्राम पर भारती की एक फोटो साझा की है, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन ने उनका हाथ पकड़ा है. इसके बारे में हर्ष ने लिखा, "इस लीजेंड के बाद मैं ही हाथ थामूंगा मोहतरमा." जवाब में भारती ने हर्ष को इस रोमांटिक पोस्ट लिखने के लिए धन्यवाद कहा है.
स्टार वन के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भारती ने 'झलक दिखला जा', 'कॉमेडी नाइट्स वाइव', 'गैंग्स ऑफ हंसीपुर', 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट', 'कॉमेडी क्लासेज' जैसे कई शो किए हैं.
भारती के जन्मदिन के मौके इंडस्ट्री के कई टीवी सेलेब्स ने उन्हें बधाईयां दी है. सेलेब्स ने भारती के साथ तस्वीर भी साझा की है.
बताते चलें कि, टीवी की चहेती और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबचिया ने इसी साल 1 जून को सगाई की है. 'नच बलिए सीजन 8' से बाहर आने के बाद जोड़ी ने रोका किया. भारती ने इंस्टाग्राम पर रोका करने की जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोड़ी इस साल शादी करने जा रही है.
भारती और हर्ष एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं. हर्ष 'कॉमेडी क्लासेज़' और 'कॉमेडी सर्कस' के स्क्रिप्ट राइटर हैं.
स्टार वन के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भारती ने 'झलक दिखला जा', 'कॉमेडी नाइट्स वाइव', 'गैंग्स ऑफ हंसीपुर', 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट', 'कॉमेडी क्लासेज' जैसे कई शो किए हैं.
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bharti Singh, Bharti Singh And Haarsh Limbachiya, Haarsh Limbaachiya, Amitabh Bachchan, Bharti Singh Birthday, Bharti Singh Wedding