विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3': 'रायजादा' ने कहा शिवानी के लिए ही बना है 'चांदनी' का किरदार

सोबती के अनुसार, शिवानी इस धारावाहिक में नजर आने वाली चांदनी के किरदार के लिए सबसे अच्छी पसंद हैं. 

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3': 'रायजादा' ने कहा शिवानी के लिए ही बना है 'चांदनी' का किरदार

एक टीवी शो के चाहने वाले बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं. यह टीवी के टॉप 10 पसंदीदा धारावाहिकों में से एक रह चुका है और इसका प्रसारण इस महीने के मध्य से होगा... आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3'. टीवी पर इस शो के प्रशंसक बेसब्री से इसके ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं टीवी में शिवानी को सहज महसूस कराने के लिए वरुण ने उन्हें सुझाव देने शुरू किए हैं. टेलिविजन अभिनेता बरुण सोबती ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की अपनी सह-कलाकार शिवानी तोमर की प्रशंसा की. 

सोबती ने कहा कि इस धारावाहिक में चांदनी का किरदार शिवानी के लिए ही बना है. शिवानी एक प्यारी और होनहार लड़की है. इस धारावाहिक का प्रसारण टेलिविजन चैनल 'स्टार प्लस' पर होगा. यह 'इस प्यार को क्या नाम दूं' धारावाहिक का तीसरा सीक्वल है. इसके पहले भाग में सोबती को सनाया ईरानी के साथ देखा गया था, वहीं अब वह शिवानी के साथ नजर आएंगे. 

सोबती के अनुसार, शिवानी इस धारावाहिक में नजर आने वाली चांदनी के किरदार के लिए सबसे अच्छी पसंद हैं. 

एक बयान में सोबती ने कहा, "मैंने खुद शिवानी का ऑडिशन देखा था और मुझे ऐसा लगा कि यह किरदार उन्हीं के लिए बना है. शिवानी एक प्यारी और होनहार लड़की हैं और उनके साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं."

इससे पहले बरुण ने कह चुके हैं कि उन्होंने शिवानी से कहा है कि उनपर पूरा भरोसा रखे. अगर वह गिरेगी तो मैं निश्चित तौर से उसे संभाल लूंगा, क्योंकि इससे पहले कई दृश्यों में काम कर चुका हूं.

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3': 'चांदनी' को अभी से संभालने की बात कर रहे हैं 'रायजादा'

इस प्यार को क्या नाम दूं 3: श‍िवानी ने शेयर किया 'चांदनी' का फर्स्ट लुक...

'इस प्यार को क्या नाम दूं' के टाइटल सॉन्ग को मिली अमित मिश्रा की आवाज

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' में बरुण सोबती की वापसी से कौन है सबसे ज्यादा खुश...

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' का पहला टीजर जारी, कुछ ऐसे दिखे बरुण सोबती

'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' में वापसी कर रहे बरुन को सनाया ने दिया ये स्पेशल मैसेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon 3, Iss Pyar Ko Kya Naam Dun 3, Iss Pyaar Ko Kya Naam Dun 3, Is Pyar Ko Kya Naam Dun, Barun Sobti, Barun Sobti‬ Is Back, Barun Sobti Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, Barun Sobti Sanaya Irani, Barun Sobti Wife, Shivani Tomar‬, Shivani Tomar ISS Pyaar Ko Kya Naam Doon, Shivani Tomar ISS Pyaar K
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com