विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

40 साल के 'सरस्वतीचंद्र' गौतम रोडे कर रहे हैं इस यंग एक्ट्रेस से शादी!

गौतम की लव लाइफ इससे पहले भी कई बार खबरों में रह चुकी है. इससे पहले उनका नाम टीवी धारावाहिक सरस्वतीचंद्र में उनके साथ काम कर रही जेनिफर विंगेट के साथ भी जोड़ा जा चुका है. खबरें थीं कि जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के तलाक के बाद दोनों करीब आए थे. इसके बाद उनका नाम श्रद्धा आर्या के साथ भी जोड़ा गया.

40 साल के 'सरस्वतीचंद्र' गौतम रोडे कर रहे हैं इस यंग एक्ट्रेस से शादी!
वो बेहद डेशिंग टीवी स्टार है, कई लड़कियों के दिलों पर राज करता है और अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता है, अभी तक उसकी शादी नहीं हुई. जी हां हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार गौतम रोडे की. गौतम बहुत कम विवादों में रहे हैं, वे खबरों में आए तो अपने काम के लिए न कि विवादों के चलते. लेकिन आजकल वे एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार खबरों में रहने की वजह है उनकी पर्सनल लाइफ. खबर है कि तकरीबन 40 साल की उम्र के गौतम रोडे शादी करने जा रहे हैं. वह भी खुद से बहुत कम उम्र की लड़की से.
 
Shoot n coffee its damn cold n its raining;)

A post shared by Gautam Rode (@rodegautam) on

गौतम की लव लाइफ इससे पहले भी कई बार खबरों में रह चुकी है. इससे पहले उनका नाम टीवी धारावाहिक सरस्वतीचंद्र में उनके साथ काम कर रही जेनिफर विंगेट के साथ भी जोड़ा जा चुका है. खबरें थीं कि जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के तलाक के बाद दोनों करीब आए थे. इसके बाद उनका नाम श्रद्धा आर्या के साथ भी जोड़ा गया.
 
Rajasthan calling;)

A post shared by Gautam Rode (@rodegautam) on

बहरहाल, अब खबर है कि गौतम स्टार प्लस पर 'क्या कसूर है अमला का' में दिखने वाली पंखुरी से शादी करने वाले हैं. दोनों एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे थे. खबरें हैं कि गौतम पंखुरी को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं और पंखुरी ने भी हां कह दिया है.
 
खबरों के अनुसार पंखुरी और गौतम का परिवार आपस में मिल चुके हैं.
 
Last day for Karna!

A post shared by Pankhuri Awasthy (@pankhuri313) on

इसके बाद पंखुरी ने अपना घर गौतम के घर के पास ही शिफ्ट कर लिया है. गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात सोनी टीवी के शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Rode, Gautam Rode Mahakumbh, Gautam Rode Shares A Childhood Picture, Gautam Rode To Get Married, Pankhuri Awasthy, Suryaputra Karn, Kya Qusoor Hai Amala Ka, Suryaputra Karn‬, Saraswatichandra‬‬, Star Plus‬
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com