Wedding Dates 2026: शादी-विवाह को लेकर शुभ तिथियों का विशेष महत्व माना जाता है. हिंदू परंपरा में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और तिथि का ध्यान रखा जाता है. मजोड़ा साल 2026 में जुलाई से दिसंबर के बीच शादी के लिए कुछ खास शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी. जो लोग इस दौरान शादी करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए ये तारीखें महत्वपूर्ण हो सकती हैं. मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में शादी करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. हालांकि, अंतिम मुहूर्त तय करने से पहले परिवार की परंपरा और ज्योतिषीय सलाह को भी ध्यान में रखा जाता है.
जुलाई 2026 में विवाह के शुभ दिन
साल 2026 के जुलाई महीने में शादी के लिए कुल चार शुभ तिथियां बताई गई हैं. इस महीने में शादी करने के इच्छुक लोग इन तारीखों पर विचार कर सकते हैं.
1 जुलाई 2026
6 जुलाई 2026
7 जुलाई 2026
11 जुलाई 2026

Photo Credit: Freepik
नवंबर 2026 में चार शुभ विवाह मुहूर्त
मानसून के बाद नवंबर का महीना भी शादी समारोहों के लिए पसंद किया जाता है. 2026 में नवंबर महीने में विवाह के लिए चार शुभ दिन उपलब्ध रहेंगे -
21 नवंबर 2026
24 नवंबर 2026
25 नवंबर 2026
26 नवंबर 2026
दिसंबर 2026 में सबसे ज्यादा शादी के शुभ दिन
दिसंबर 2026 में विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ तिथियां बताई गई हैं. इस महीने में कुल सात दिन शादी के लिए अनुकूल माने जा रहे हैं -
2 दिसंबर 2026
3 दिसंबर 2026
4 दिसंबर 2026
5 दिसंबर 2026
6 दिसंबर 2026
11 दिसंबर 2026
12 दिसंबर 2026
शादी की तैयारियों के लिए जरूरी है पहले से योजना बनाना
शादी के शुभ मुहूर्त सीमित होने के कारण इन तारीखों पर मांग ज्यादा रह सकती है. ऐसे में मंडप, पंडित, कैटरिंग, फोटोग्राफी और दूसरी व्यवस्थाओं की बुकिंग समय रहते करना बेहतर माना जाता है. ध्यान रखें कि अलग-अलग क्षेत्रों और पंचांगों के अनुसार विवाह मुहूर्त में अंतर हो सकता है. इसलिए अपनी परंपरा और मान्यताओं के अनुसार तारीख का चयन करना उचित रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं