विज्ञापन

Vaishakh Month 2026: अप्रैल में इस दिन शुरू हो रहा वैशाख का महीना, जान लें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

Vaishakh Month 2026 Vrat Tyohar: वैशाख माह में वरुथिनी एकादशी, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी समेत कई बड़े व्रत-त्योहार भी मनाए जाते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस साल वैशाख का महीना कब शुरू होगा और इस माह में कौन से व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे.

Vaishakh Month 2026: अप्रैल में इस दिन शुरू हो रहा वैशाख का महीना, जान लें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट
वैशाख मास 2026
AI

Vaishakh Month 2026 Start Date: वैशाख मास हिन्दू कैलेंडर का दूसरा महीना होता है. हिन्दू धर्म में इस महीने का खास महत्व होता है. बता दें कि आकाश मंडल में मौजूद 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र विशाखा होता है और इसी कारण इस माह का नाम वैशाख महीना पड़ा है. इस महीने में श्री हरि की पूजा करना बेहद फलदायी माना जाता है. साथ ही इस माह में वरुथिनी एकादशी, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी समेत कई बड़े व्रत-त्योहार भी मनाए जाते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस साल वैशाख का महीना कब शुरू होगा और इस माह में कौन से व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. 

कब से शुरू होगा वैशाख का महीना?

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर हो गई है. वहीं, इसका समापन 3 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को होगी. साथ ही इसका समापन वैशाख पूर्णिमा के साथ 1 मई 2025 को होगा.

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti Bhajan List 2026: हनुमान जयंती पर सुनें बजरंगबली के ये टॉप 10 भजन, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट

वैशाख माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

3 अप्रैल 2026 – वैशाख प्रारम्भ
5 अप्रैल 2026 – विकट संकष्टी
9 अप्रैल 2026 – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026 – कालाष्टमी
13 अप्रैल 2026 – वल्लभाचार्य जयंती, वरूथिनी एकादशी
14 अप्रैल 2026 – मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष, पुथंडू, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, कृष्ण वामन द्वादशी
15 अप्रैल 2026 – विषु कानी, पहेला वैशाख, बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
17 अप्रैल 2026 – दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल 2026 – चन्द्र दर्शन, परशुराम जयंती
19 अप्रैल 2026 – अक्षय तृतीया, त्रेता युग दिवस, मातंगी जयंती
20 अप्रैल 2026 – रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल 2026 – शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026 – रामानुज जयंती, स्कन्द षष्ठी
23 अप्रैल 2026 – गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026 – बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल 2026 – सीता नवमी
26 अप्रैल 2026 – महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान
27 अप्रैल 2026 – त्रिशूर पूरम, मोहिनी एकादशी
28 अप्रैल 2026 – परशुराम द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत
30 अप्रैल 2026 – नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
1 मई 2026 - वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com