Gemini Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: इस समय दिनचर्या को व्यवस्थित करने और घर के खर्चों और जिम्मेदारियों को सभी के साथ बांटने की व्यवस्था बनाने का प्रयास करेंगे. परिवार के सदस्यों को एक साथ बांधे रखने के लिए किसी बड़े घर को खरीदने पर विचार कर सकते है. अपने विचारों को सभी के साथ साझा कर उनकी राय जानने का प्रयास करें अपनी मनमानी या जिद्द को दूसरों के ऊपर हावी होने दें. जीवनसाथी के विचारों को अवश्य सुने. संभव है, कि आपकी परेशानी का हल उसकी बातों में छिपा हो.
व्यवसायिक/ Professional: व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें घर में होने वाली हलचल या अव्यवस्था का असर कार्यों पर ना पड़ने दें. नए अधिकारी का आगमन कार्य स्थल की व्यवस्था में बदलाव ला सकता है. कुछ नए नियम और शर्तें लागू होने से सभी को परेशानी हो सकती है. इस समय स्वयं में बदलाव लाने का प्रयास करें. नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दे. दूसरों की बुराई करते रहने की आदत में बदलाव लाएं.इससे जीवन में सकारात्मक प्रभाव बढ़ता नजर आएगा.
स्वास्थ्य/Health: लगातार बैठकर कार्य करने की आदत का असर आपका हृदय के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. कार्य के बीच में उठकर चले और थोड़ी स्ट्रेचिंग करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: लंबी अवधि की योजनाओं में धन निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना नजर आ सकती है. ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दें.
रिश्ते/Relationship: किसी पुराने मुद्दे के पुनः उठने पर परेशान हो सकते है.इस स्थिति में हार-जीत की बजाय सही समाधान मिलकर ढूंढने का प्रयास करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं