हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष रूप की आराधना की जाती है. नवरात्रि की नवमी में सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है. नवरात्रि नवमी तिथि के मौके पर कन्या पूजन किया जाता है और इसके साथ ही नवरात्र का पारण होता है. महानवमी की विशेष धार्मिक मान्यता है. नवमी के खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्त और चाहने वालों को नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. यहां देखिए महानवमी के शुभकामना संदेश.
नवमी पूजा शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि प्रारंभ: 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:51 बजे
नवमी तिथि समाप्त: 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे
नवमी की शुभकामनाएं
- मां दुर्गा आपको वैसे ही आशीर्वाद दें. जैसे उन्होंने भगवान राम को रावण से लड़ने के लिए आशीर्वाद दिया था. उम्मीद है कि आप जीवन में सभी बुराइयों पर विजय प्राप्त करेंगे.
- महानवमी के इस शुभ दिन पर, आपको और आपके परिवार को मेरी शुभकामनाएं. आप सभी के लिए हर तरह से खुशियां और बेहतरी की कामना करता हूं.
- आपको जीवन में सबसे प्रेरणा देने वाले मौके और बड़ी सफलता की शुभकामनाएं. आपको महा नवमी की शुभकामनाएं.
- मां दुर्गा हमेशा आपके साथ रहें और आपको जीवन में शक्ति और ताकत दें. आपको और आपके परिवार को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.
- आपके सारे दुख खत्म हो जाएं. आपके सारे सपने सच हो जाएं. आपको महानवमी की शुभकामनाएं.
महानवमी के शुभकामना संदेश | Navami Wishes
मैया की कृपा से बन रहे हैं सभी के बिगड़े काम
मैया ही पालनहार, रखना अपनी कृपा हम पर हर बार.
महानवमी की शुभकामनाएं!
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस माता को
बने उस माता के चरणों की धूल
आओ मिल कर चढ़ाएं श्रद्धा भाव का फूल.
महानवमी की शुभकामनाएं!
मां की ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलो को आनंद मिलता है
जो भी जाता है माता के द्वार
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
महानवमी की शुभकामनाएं!
मिलता है सच्चा सुख केवल
मैया तुम्हारे चरणों में
यह विनती है हर पल मां
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में.
महानवमी की शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें:- नवमी पर कन्याओं को क्या दें? जानें कंजक पूजा में कौन-सी चीजें दान करना शुभ होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं