विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: संपत्ति के मामले में जल्दबाजी करने से बचें, नई तकनीकों की जानकारी से मिलेगा लाभ

Aries Tarot Card Horoscope 19 October: Knight of cups जल्दबाजी और बिना सोचे समझे किसी भी स्थिति में कोई भी निर्णय न लेने का प्रयास, ईर्ष्यालु लोगों से बचकर रहने की आवश्यकता और अपने कार्यों में समय पर आवश्यक बदलाव लाने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: संपत्ति के मामले में जल्दबाजी करने से बचें, नई तकनीकों की जानकारी से मिलेगा लाभ

Aries Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: खास अवसर पर मेहमानों का आगमन और उपहारों के  आदान प्रदान से उत्साहित होंगे. कुछ लोगों की ईर्ष्या के चलते बार-बार कार्य में रुकावट आ रही है. इस स्थिति में बिना लोगों को बताएं नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. अपनी भविष्य की योजनाएं किसी के साथ साझा ना करें.सही वक्त आने पर योजनाओं को बताएं. पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय ना लें. इस समय संपत्ति से संबंधित किसी निर्णय पर सोच विचार हो सकता है. अच्छे से सोच समझ कर निर्णय लें. जरा सी भी गलती आपको और आपके परिवार के भविष्य को नुकसान में डाल देगी. 

व्यवसायिक/ Professional: आपका सहज और सरल व्यवहार सहकर्मियों को प्रभावित करता है. दूसरों के मदद करने का स्वभाव लोगों के बीच अच्छी छवि बना सकता है. किसी सहयोगी की गलत मंशा के चलते उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है.इस स्थिति में पूरी तरह चुप्पी ना साधे. अगर सामने वाले की बात गलत है. तो उसको सही करने का प्रयास करें. कभी-कभी शांत रहना आपकी समस्या को बढ़ा सकता है. सोच समझकर सही शब्दों का प्रयोग कर अपनी बात स्पष्ट रूप से अधिकारी के सामने रखें. शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए नई तकनीकों की जानकारी जरूरी है. परंपरावादी ढंग से कार्य को करने की जिद ना बनाएं. स्वयं को बीच-बीच में अपडेट करते रहे. 

स्वास्थ्य/Health: भोजन करने के बाद बेचैनी महसूस हो सकती है. इस स्थिति को सामान्य मानकर डालने की जगह चिकित्सक से परामर्श  लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अपने खर्चों को कुछ समय के लिए नियंत्रित करें. इससे अनावश्यक खर्चों से बच सकेंगे. 

रिश्ते/Relationship: परिवार के साथ समय व्यतीत करें. एक दूसरे की भावनाओं को समझें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com