Libra Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अतीत से आया कोई व्यक्ति वर्तमान जीवन में उथल-पुथल ला सकता है. इस समय कोई भी प्रतिक्रिया न दे. बल्कि स्थितियों को संभालने का प्रयास करें. कुछ बातों के सामने आने से जीवनसाथी का भरोसा टूट सकता है. इस समय जल्दबाजी में भरोसे को जोड़ने का कार्य न करें. सामने वाले को पर्याप्त समय दें. संतान के बड़े दोस्तों से बढ़ती मित्रता परेशान कर सकती है. उसकी गतिविधियों और खर्चों पर नजर बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional
अचानक से नौकरी में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है. इस समय इस परिवर्तन को टालने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. इसके चलते नए शहर में जाने की तैयारी करेंगे. अपनी योग्यता और काबिलियत पर भरोसा रखें.स्थान परिवर्तन होने से आपके कार्यों को प्रभावित ना होने दे. अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं. पुराने कार्यों को पहले पूरा करें. अपने कार्य से संबंधित सभी कागजों और फाइलों को व्यवस्थित करके रखें. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मेहनत से बचाव होगा.
स्वास्थ्य/Health
गैस और एसिडिटी के कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी. अपने खान-पान और नींद को समय पर ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
छोटी-छोटी बचत करने की आदत डालें. इससे भविष्य में आर्थिक परेशानियों से बचा जा सकेगा.
रिश्ते/Relationship
जो लोग आपके महत्व को समझने की कोशिश ही नहीं करते. उनके साथ व्यर्थ की बहसबाजी में न पड़ें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं