Sagittarius Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: अपने कई प्रेम प्रसंग के चलते परिवार में अशांति का माहौल बना सकते हैं. विवाह के पश्चात इन बातों की जानकारी जीवनसाथी को परेशान कर सकती है. सामने वाले के गुस्से को सहन करना पड़ सकता है. अपने पूर्व के प्रेम प्रसंग से दूर रहने का प्रयास करें.अतीत की बातें वर्तमान जीवन को तहस-नहस कर सकती है. इस बात की आशंका नजर आ रही है. अपने समय प्रतिक्रिया न देकर अपने व्यवहार में बदलाव लाएं.
व्यवसायिक/ Professional
विपरीत लिंगी की व्यक्तियों के साथ बढ़ती आत्मीयता के कारण कार्यस्थल पर अफवाहों का सामना करना पड़ सकता है. इन अफवाहों के कारण उच्च अधिकारी विभाग परिवर्तन की बात कर सकते हैं.यह समय स्वयं में परिवर्तन लाने का अवसर दे रहा है.अपनी आदतों में बदलाव लाए और कार्य क्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें. व्यवसाय में साझेदार के साथ अपने बुरे व्यवहार की माफी मांग सकते हैं. इससे दोनों के रिश्ते में चला आ रहा तनाव कुछ कम होता नजर आएगा.
स्वास्थ्य/Health
अत्यधिक धूम्रपान के कारण फेफड़ों में तकलीफ हो सकती है. इस समय इस पूरी आदत को छोड़ने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
दिखावे के कारण पर पैसा खर्च न करें. किसी के साथ अपनी आर्थिक तुलना ना करें.
रिश्ते/Relationship
अपने रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें. बातचीत में धैर्य और संयम रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं