विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों को लेकर रहेगी चिंता, नकारात्मक सोच वाले लोगों से रखें दूरी

Aries Tarot Card Horoscope 11 October: Knight of cups की ऊर्जा पुरानी बातों को लेकर किसी पारिवारिक मामले में चिंता, परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी ना बढ़ने देने का प्रयास और नकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों को लेकर रहेगी चिंता, नकारात्मक सोच वाले लोगों से रखें दूरी
Aries Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: कुछ पुरानी बातों को लेकर चिंता हो सकती है. सामने वाला किसी बड़े मामले में पूर्व में हुई उन्हीं बातों को मुद्दा बना सकता है. नकारात्मक सोच वाले लोगों की सलाह पर तुंरत अमल न करें.अपने पारिवारिक कार्यों को व्यवस्थित करें. परिवार के सभी सदस्यों के बीच किसी तरह की गलतफहमी को बढ़ाने ना दें. अपनी समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं. कुछ करीबी संबंधियों के आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय के समय अधिक अनुकूल नहीं है. इस समय धन निवेश न करें.नए कार्य की शुरुआत करने की जगह पुराने कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. इससे कुछ हद तक समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकेगा. कार्य क्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है.जिनकी समझदारी और सूझबूझ से नई योजनाओं को बनाने में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं. अपनी मेहनत और योग्यता से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते है. 

स्वास्थ्य/Health

नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है. हल्के-फुल्के व्यायाम कर खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें.ऐसे भोजन से परहेज करें. जिससे गैस बनती हो. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय में धन निवेश ना करें. शेयर बाजार में बिना जानकारी के पैसा ना लगाएं. 

रिश्ते/Relationship

किसी नए शुभ समाचार की प्राप्ति से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न और उत्साहित होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com