Sagittarius Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी के साथ किए गए निवेशों और आर्थिक योजनाओं की चर्चा कर सकते हैं. कुछ आर्थिक परेशानियों के चलते पारिवारिक संपत्ति के कुछ हिस्से को बेचने की आवश्यकता पड़ सकती है. इस समय प्राप्त धनराशि का उपयोग किसी निजी संपत्ति को व्यावसायिक रूप देने में किया जा सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह से आ रही परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने का प्रयास करेंगे. बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें. उनके कार्यों को पूरा करने में उनका सहयोग कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
किसी बड़े निवेश से प्राप्त प्रतिफल का उपयोग कृषि संबंधी जमीन खरीदने में कर सकते हैं.अपनी नौकरी को छोड़कर उन्नत तरीके से कृषि करने पर विचार कर सकते हैं. इस समय कुछ अनचाही परिस्थितियों के चलते कार्य क्षेत्र में काफी समस्याएं आ सकती है. जीवनसाथी के व्यवसाय में थोड़ी नवीनता लाने का प्रयास करेंगे. संपत्ति की खरीद स्वरूप करते समय दस्तावेजों की अच्छे से जांच पड़ताल जरूर करें.कागजों में जरा भी हेर-फेर नुकसान आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा शारीरिक श्रम न करने के कारण वजन में वृद्धि हो सकती है. बढ़ता हुआ वजन कई बीमारियों को साथ ला सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
छोटी-छोटी धनराशि की बचत कर अच्छी खासी धनराशि जमा कर सकते हैं. इस जमा पूंजी का उपयोग किसी छोटी योजना में लंबे समय के लिए करेंगे.
रिश्ते/Relationship
जो लोग आपके जीवन से दूर जा चुके हैं .उन्हें बार-बार याद कर मन को दु:खी ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं