विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: छोटी बातों पर जीवनसाथी पर हो सकता है शक, व्यवसाय में गिरावट से हो सकती है चिंता

Scorpio Tarot Card Horoscope 09 October: Seven of wands की ऊर्जा अपने कार्यों को पूरा करते समय आवश्यक सावधानी बनाए रखने का प्रयास, अपने आत्मसम्मान को लेकर सजग रहने की आवश्यकता और कार्य के साथ परिवार को समय देने की प्राथमिकता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: छोटी बातों पर जीवनसाथी पर हो सकता है शक, व्यवसाय में गिरावट से हो सकती है चिंता
scorpio Aaj Ka Rashifal 09 October 2026 | Vrishchik Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: बातचीत में नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से बचें. परिवार की महिलाएं सहयोग से घर की व्यवस्था अनुशासन को बेहतर बना सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी पर शक ना करें.यदि कोई  बात परेशान कर रही है. तो उसे मन में  रखने की जगह सामने वाले से स्पष्ट करना बेहतर रहेगा. परिवार के बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. परिवार के युवा सदस्यों और विद्यार्थियों की गतिविधियों पर ध्यान दें.जरूरत से ज्यादा टोका टाकी करने की जगह उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें. जीवनसाथी  की परेशानियों को समझने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यस्थल पर महिलाएं अपने आत्मसम्मान का ख्याल रखें. किसी को भी अपने कार्यों पर टीका टिप्पणी न करने दे. अपनी आवश्यक चीजों को व्यवस्थित करना और उनकी सही देखभाल स्वयं की जिम्मेदारी है. दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऑफिस में फाइलों और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. व्यवसाय में आ रही गिरावट को लेकर चिंतित हो सकते हैं.कार्यों को पूरा करने के लिए किसी नई तकनीक और नई कार्य शैली पर विचार करेंगे. साझेदार के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें. 

स्वास्थ्य/Health

ऐसी चीजों के सेवन से दूरी रखें, जिनके कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है. ज्यादा खट्टे और तीखे भोजन से बचें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बाहरी लोगों से बातचीत ना करें.व्यवसाय विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

कार्य की अधिकता के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें. जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने से शांति और सुकून की प्राप्ति होती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com