Libra Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: इस समय स्वयं को ऊर्जावान महसूस कर सकते है. अपने कार्यों को पूरी रुचि से आगे बढ़ाएंगे. समय पर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. परेशानियों में स्वयं अकेला ना समझे जरूरत पड़ने पर किसी प्रिय व्यक्ति या बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से मदद ली जा सकती है. परिवार की जरूरतों का ख्याल करें. स्वार्थी लोगों की बातों से दूर है. व्यर्थ की बातों में आकर किसी के साथ विवाद ना करें. विपरीत परिस्थितियों में भी जीवनसाथी का साथ दें.
व्यवसायिक/ Professional
नई नौकरी की तलाश तुरंत सफलता प्राप्त न हो,तो प्रयासों में कमी ना आने दे. स्वयं को अपडेट करें. अपने ईश्वर और स्वयं की मेहनत पर भरोसा बनाए रखें. किसी नई तकनीक में आ रही समस्या को समझने की कोशिश करें. इस बात को लेकर परेशान ना हो, कि दूसरे क्या सोचेंगे .अपने कार्य को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करें. पूर्व में हुई कुछ असफलता से आत्मविश्वास में कमी आ सकती हैं. इस समय अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करें. अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं.नई चीजें सीखने की इच्छा अच्छे लोगों से मुलाकात कराएगी.
स्वास्थ्य/Health
कुछ समय से भारी समान उठाने के कारण कंधों में जकड़न अनुभव सकते हैं. व्यायाम करते समय बिना ट्रेनर की उपस्थिति के भारी वजन न उठाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए धन कमाने के अन्य प्रयासों पर विचार करें.
रिश्ते/Relationship
जो बीत गया ,उस बात को लेकर हंगामा खड़ा ना करें. इससे आपसी तनाव बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं