Virgo Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी करीबी संबंधी से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. विवाह के लिए दो अच्छे प्रस्ताव सामने आने से दुविधा हो सकती है.इस समय दोनों प्रस्ताव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सही निर्णय लें. जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचने का प्रयास करें बच्चों की गतिविधियों पर निगाह बनाए रखें.उनकी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए उनका सहयोग करें. समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
नई नौकरी की तलाश के लिए कुछ अच्छे संस्थानों में साक्षात्कार दे सकते हैं. किसी शुभ समाचार के मिलने की उम्मीद मन में बनी हुई है. किसी भी योजना को उच्च अधिकारी के सामने प्रस्तुत करते समय और योजना से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी रखें. अपनी बात को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की कोशिश करें. भविष्य की योजनाओं को लेकर अभी से आवश्यक तैयारी शुरू कर सकते हैं अनुकूलता पर निर्भर ना रहे. प्रतिकूल समय में भी विचारों और प्रयासों में सकारात्मकता बनाए रखें. किसी भी छोटे या बड़े कार्य को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहे. कार्य क्षेत्र में किसी आवश्यक बदलाव पर उच्च अधिकारी का ध्यान केंद्रित कर सकते है.
स्वास्थ्य/Health
छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. उन्हें अनावश्यक दवाओं का सेवन ना करवाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
व्यवसाय में पैसों के लेनदेन से संबंधित हिसाब किताब की समस्या पर जांच करें. छोटे-छोटे आर्थिक नुकसानों को लापरवाही से न टालें.
रिश्ते/Relationship
किसी मित्र के साथ अपने रिश्ते को नया स्वरूप दे सकते हैं, सामने वाले की मित्रता कब प्रेम में परिवर्तित हो गई. इस बात से अचरज हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं