विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal:- बातचीत करते समय शब्दों का रखें ख्याल, रिश्तो में अच्छा रहेगा तालमेल

Taurus Tarot Card Horoscope 07 October: Ace of Cups की ऊर्जा बड़े बुजुर्गों की यादें और प्रेम को उचित सम्मान देने पर विचार, रूपए पैसे के मामले में विवाद न होने देने से दूरी और भरोसे में कही गई निजी बातों को किसी अन्य के साथ साझा न करने की बात लेकर आ सकती है आईए जानते हैं,वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वभाव के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal:- बातचीत करते समय शब्दों का रखें ख्याल, रिश्तो में अच्छा रहेगा तालमेल
Taurus Aaj Ka Rashifal 07 October 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें.गलत शब्दों का प्रयोग सामने वाले  को आहत कर सकती है. इस समय युवाओं और विद्यार्थियों को अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए. किसी मित्र या करीबी संबंधी की निजी बातों की जानकारी अन्य किसी मित्र को दे सकते है.इससे आपके ऊपर से सामने वाले का विश्वास उठ सकता है. मकान के मरम्मत का कार्य शुरू कर सकते हैं. कार्य में होने वाले खर्चों का अनुमान लगाएंगे. व्यर्थ के खर्च कर परेशानियों को ना बढ़ाएं. दोपहर के समय तेज धूप से बचने का प्रयास करें.

व्यवसायिक/ Professional:

अपने प्रिय दादा /नाना की याद में एक विद्यालय शुरू करने पर परिजनों से चर्चा कर सकते हैं.इस समय की गई मेहनत जल्द ही अच्छे परिणाम लेकर आएगी. उच्च अधिकारी के सामने अपने स्थान परिवर्तन का निवेदन कर सकते हैं. पूर्व में हुए किसी किसी हादसे के चलते मन वर्तमान स्थान से दूर जाने की कोशिश कर सकता है.अपने कार्यों में गंभीरता और समझदारी दिखाएं. छोटे कार्यों को महत्वहीन ना समझे. सभी कार्यों को अपने सहयोगियों के साथ बराबर बांट सकते हैं. आपस में खान-पान करने पर सभी लोगों को बिल में बराबर साझेदारी करना चाहिए. इससे रिश्तो में अच्छा तालमेल बना रहता है. 

स्वास्थ्य/Health:

ज्यादा गर्म भोजन के कारण मुंह के अंदर की त्वचा जल सकती है. इस समय तेज मसाले युक्त भोजन के सेवन से परहेज करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने की योजना बनाते समय खर्चो का हिसाब बराबर रखें. जिससे किसी पर भी अनावश्यक खर्च ना बढ़े. 

रिश्ते/Relationship:

अपनी बहन का विवाह प्रस्ताव वैवाहिक विज्ञापनों में दे सकते हैं.आपको विश्वास है, कि इससे  अच्छे विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com