विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: सरकारी मंजूरी के लिए भागदौड़, कामकाज में पैसों को लेकर सावधानी

Scorpio Tarot Card Horoscope 07 October: Five of pentacles की ऊर्जा जीवन में आर्थिक स्थिति के असंतुलित होने से परेशानी, सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता लेने पर विचार और अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास करते हुए पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम लाने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों को जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: सरकारी मंजूरी के लिए भागदौड़, कामकाज में पैसों को लेकर सावधानी
Scorpio Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Vrishchik Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: अचानक से किसी बड़े खर्चे के आने से बजट को संभालना मुश्किल होगा. मनचाहे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. कुछ कार्यों में सरकारी अनुमति देने की आवश्यकता पड़ सकती है.इस समय किसी सरकारी अधिकारी से इस विषय में बातचीत कर सकते हैं.अपनी योग्यता और क्षमता और विश्वास रखें. मन की शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग कर परिवार को व्यवस्थित करने की कोशिश में सफलता प्राप्त होगी. छोटे-छोटे कार्यों को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूरा करें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में विस्तार लाने की योजना पर कार्य कर सकते हैं. समय प्रतिकूल है.इस समय विस्तार योजना को लागू करना नुकसान दे सकता है. कार्य क्षेत्र में रुपए-पैसों को लेकर गड़बड़ी होने के कारण सभी कर्मचारियों पर संदेह किया जा सकता है. हिसाब-किताब की स्वयं जांच कर सकते है. व्यवसाय में आ रही परेशानियों के चलते  साझेदार के विचार पर वास्तु संबंधित कुछ बदलाव कार्यस्थल पर करवाए जा सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

महिलाओं को किसी भी तरह के गर्भ निरोधक उपाय  को करने से पूर्व चिकित्सक से अच्छे से जानकारी लेने की आवश्यकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में खर्चो को लेकर समझदारी रखें. आमदनी से अधिक खर्च ना बढ़ाएं. 

रिश्ते/Relationship 

बिना बात के किसी के चरित्र पर उंगली ना उठाएं. सामने वाले की कही बात को बिना पुष्टि के सच न माने.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com