Sagittarius Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है. सभी लोग मिलजुल कर इस आयोजन को सफल बनाने का प्रयास करेंगे.प्रिय से विवाह की बात परिजनों के समक्ष रखेंगे. इस समय आपके लिए अनुकूल है. विवाह की अनुमति जल्द ही मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. संतान की गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं .उसकी गलत संगति आर्थिक नुकसान दे सकती है.इस समय किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह ले .जिस पर संतान को सबसे अधिक भरोसा हो. अपने जीवन साथी की बातों को सुनने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों पर से दु:खी ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
कॉलेज में किसी गलत कार्य में लिप्त होने का आरोप आपके ऊपर लग सकता है.इस स्थिति में अपनी छवि को सुधारने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में किसी जिम्मेदारी को मजबूरन पूरी करने की आवश्यकता पड़ सकती है. इस स्थिति में उस कार्य की गुणवत्ता को बिगड़ने न दे. अपने विचारों में सकारात्मक रखें.किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें.विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ संबंधों में मर्यादा बनाए रखें. दूसरे के जीवन में टोका-झांकी ना करें. कौन, कितना खर्च कर रहा है.इस बात की चर्चा आपके मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है ऐसी बातों से दूर रहने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
पर्याप्त नींद ना होने के कारण शरीर में चुस्ती फुर्ती कम होती महसूस करेंगे. आलस और वजन बढ़ाने की समस्या से परेशान हो सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
शेयर बाजार में लगा हुआ पैसा डूब सकता है.रकम बड़ी होने के कारण मन में तनाव बढ़ेगा.
रिश्ते/Relationship
उसकी बातों को वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें. आपके जीवन में परेशानी बढेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं