Libra Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अपने निजी और व्यावसायिक कार्यों को लेकर सही योजना बनाएं. कार्यों को समय पर पूरा करें. जिससे आगे होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा. परिवार में होने वाले बदलावों को नजर अंदाज न करें. किसी धार्मिक कार्य की योजना के जिम्मेदारी को बेमन से न निभायें.जीवनसाथी की धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भर्ती सक्रियता से परेशान हो सकते हैं.सामने वाला घर के कार्यों को कोई महत्व नहीं दे रहा इस बात से चिंता बढ़ सकती हैं. यदि किसी कार्य को करने की इच्छा नहीं है. तो उसे मना करने की हिम्मत रखें.
व्यवसायिक/ Professional
कुछ सहकर्मियों के स्थानांतरण के कारण अतिरिक्त कार्यभार हो सकता है. जिसके चलते कार्य स्थल के माहौल में अफरा-तफरी नजर आ सकती है. छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए किसी का सहयोग न मिलने की स्थिति बन रही है. इस समय अचानक से किसी महत्वपूर्ण परियोजना को समय से पूर्व पूरा करने की स्थिति बन सकती है. जिसके चलते ओवर टाइम करना पड़ सकता है .उच्च अधिकारियों से इस ओवर टाइम के लिए अतिरिक्त पैसे की बात कर सकते हैं. गलत बात का समर्थन न करें. सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें.निम्न पद पर कार्यरत कर्मचारियों को हीन भावना से ना देखें.
स्वास्थ्य/Health
परिवार के छोटे बच्चों की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण मन में चिंता बढ़ सकती है. किसी गलत खाद्य पदार्थ के सेवन से फूड प्वाइजनिंग हो सकता हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामले में किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करने के कारण नुकसान हो सकता है. इस समय किसी पर भरोसा नहीं करेंगे.
रिश्ते/Relationship
भाई-बहनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बने हुए भी बात को किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की मध्यस्थता से खत्म किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं