Leo Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: घूमने-फिरने और मौजमस्ती में समय बिताने के चलते निजी कार्य अधूरे रह सकते हैं. घर के बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत अचानक खराब होने से चिंतित होंगे. अपनी आदतों में बदलाव लाएं. दूसरों की आलोचना या बुराई करने की जगह उसके अच्छे कार्यों से प्रेरणा लें. किसी की निजी बातों को सार्वजनिक ना करें. अपने स्वार्थ के लिए किसी के कार्यों में परिवर्तन ना लाएं. किसी करीबी संबंधी के घर मांगलिक आयोजन होने पर किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जीवन में प्रेम संबंध की शुरुआत कर सकती है. संतान के महत्वपूर्ण फैसला लेने में उसकी मदद कर सकते हैं. तनाव दूर करने के लिए किसी आध्यात्मिक स्थल की यात्रा की तैयारी करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional
नौकरी में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए करीब मेहनत की आवश्यकता पड़ सकती है.साझेदारी के कार्य में अच्छा मुनाफा आने की स्थिति बन रही है. इस समय अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें.किसी बड़े ऑर्डर या अनुबंध को प्राप्त करने के लिए उनकी योजनाओं समझने का प्रयास करें. समय आपके उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों की निगाह आपके कार्यों के पूरा करने के तरीकों पर हो सकते हैं.किसी भी कार्य अनैतिक तरीकों से पूरा ना करें. आपकी योग्यता और क्षमता के सही प्रदर्शन के लिए समय अनुकूल है.
स्वास्थ्य/Health
कार्य बढ़ने के साथ उसको पूरा करने की चिंता नींद को प्रभावित कर सकती है. सोने से हल्का संगीत सुने और मेडिटेशन करें.लंबे समय तक नींद की कमी मानसिक स्थिति बिगाड़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
समय पर वेतन प्राप्त न होने के कारण कुछ खर्चों को अभी रोकना पड़ सकता है. अपनी जमा पूंजी को सोच समझ कर खर्च करें.
रिश्ते/Relationship
वाणी की कड़वाहट रिश्तो को तोड़ सकती हैं. बोलते समय शब्दों का चयन सोच समझ कर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं