Aries Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: किसी मित्र की नकारात्मक बातें मन को दु:खी कर सकती हैं.आपकी स्थिति को ना समझ कर किसी बात को लेकर ताना मारना परेशान कर सकता है. इस समय कार्यों को लेकर आ रही परेशानियों को समझने का प्रयास करें. पारिवारिक संपत्ति के मामले में कुछ बातें परेशानी ला सकती हैं. किसी भी बात को लेकर सही समाधान न मिलने पर खुद को बेबस और अकेला महसूस करेंगे. इस स्थिति में अपने ईश्वर पर भरोसा बनाए रखें. सही प्रयासों से किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना नजर आ सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
नई नौकरी की तलाशके चलते पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं.व्यवसाय में नई तकनीकों का उपयोग कर पुराने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते है.नौकरी के साथ पारिवारिक व्यवसाय को संभालने की कोशिश कर सकते है.अपनी क्षमता से अधिक कोई भी जिम्मेदारी न उठाएं. ज्यादा कार्यभार कार्यों की सफलता और गति को प्रभावित कर सकता है.उच्च अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों का साथ कार्य करने में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.
स्वास्थ्य/Health
महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ख्याल रखना चाहिए.लगातार कार्य करने से सिरदर्द और थकान हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
नए आर्डर मिलने से राहत मिलेगी. अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा.
रिश्ते/Relationship
रिश्तो में एक दूसरे का सम्मान बनाए रखें. बच्चों के साथ नम्रता पूर्ण व्यवहार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं