विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: अच्छी खबर मिलने की संभावना, टैक्स के कागज संभालकर रखें

Virgo Tarot Card Horoscope 06 October: Nine of cups की ऊर्जा किसी सुखद खबर के मिलने से परिवार में उत्साह का वातावरण, व्यवसाय में टैक्स और अन्य सभी आवश्यक कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास और अपना पूरा काम लक्ष्य पर केंद्रित कर अच्छी सफलता प्राप्ति की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: अच्छी खबर मिलने की संभावना, टैक्स के कागज संभालकर रखें
Virgo Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Kanya Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: काफी समय से किसी सुखद खबर की प्रतीक्षा पूरी होती नजर आएगी. सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में भागीदारी शांति और सुकून दिला सकती है. दूसरों की नकल ना करें. किसी के साथ अपनी तुलना ना करें. इससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. पारिवारिक व्यस्तता के चलते यात्रा को टाल सकते हैं. बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो तनाव को कम करने का प्रयास करें. प्रिय से विवाह की बात कर सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय के आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करें. टैक्स से जुड़ी सभी फाइलों और कागजों को संभाल कर रखे हैं.कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियां बड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं.पुरानी गलतियों से सबक ले. उन्हें भविष्य में दोहराने से बचे. कार्यों को पूरा करते समय पूरा ध्यान लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें. कार्य से भटकाव सफलता को प्रभावित कर सकता है. किसी भी तरह के विवादों को बढ़ाने ना दें. महिलाओं के साथ बातचीत करते समय भाषा को मर्यादित रखें. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय तक स्क्रीन पर कार्य करते रहने से आंखों में जलन और थकान हो सकती है.बीच-बीच में स्क्रीन से दूर होकर आंखों पर  ठंडे छींटे मारे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को अधूरा ना छोड़ा. समय पर टैक्स देकर पेनल्टी से बचा जा सकता है. 

रिश्ते/Relationship

जीवनसाथी की कुछ बातें मन को द्रवित कर सकती है. सामने वाले से बातचीत न करने का प्रयास करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com