विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: नए लोगों से संपर्क, सरकारी काम में मिल सकती है मदद

Capricorn Tarot Card Horoscope 06 October: सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बने संपर्कों से लाभ प्राप्ति,व्यवसाय छोटी-बड़ी गतिविधियों को निगरानी में पूरा करने का करवाने का प्रयास और अपने आसपास के वातावरण से सावधान रहने की आवश्यकता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: नए लोगों से संपर्क, सरकारी काम में मिल सकती है मदद
Capricorn Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में नए लोगों से बने संपर्क आगे लाभदायक साबित हो सकते है. कुछ सरकारी कार्यों में आ रही परेशानियों से किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बाहर आ सकते है. संतान के व्यवहार में आ रहे बदलाव से राहत मिल सकती है.अपनी बुरी आदतों को छोड़कर स्वभाव में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे. दूसरों के मामले में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप ना करें.अपने पसंद के कार्यों में समय बिताने से मन में सकारात्मकता और सुकून महसूस होगा. स्वयं के लिए समय निकालें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय की छोटी-बड़ी हर गतिविधि पर नजर रखें. महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे. सभी आवश्यक कार्यों या पैसे के लेनदेन को अपनी निगरानी में पूरा करवाएं.किसी भी कर्मचारी की  संदिग्ध गतिविधि को नजर अंदाज न करें.इस स्थिति में अपने संदेह की पूर्ति के बाद ही सामने वाले को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे. नए आए कर्मचारियों के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद का समय रहते ही खत्म कर देना बेहतर रहेगा.किसी को अपनी जिंदगी के भीतर जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी न लेने दें. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण त्वचा में सूखापन और खुजली बढ़ सकती है. इस समय अच्छे से खुद को ढककर बाहर निकले. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.इस समय किसी भी तरह की निवेश को करना परेशानी में डाल सकता है. 

रिश्ते/Relationship

रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. एक-दूसरे के साथ महत्वपूर्ण बातें ना छुपाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal, Capricorn Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com