Aries Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: पुराने कर्जों को चुकाने को लेकर चिंतित हो सकते है. इस समय संपत्ति का कुछ भाग विक्रय करने पर विचार कर सकते है. जीवन में असंतुलन आ सकता है. कार्यों और परिवार के बीच तालमेल बना पाना मुश्किल नजर आ सकता है. छोटी बातों को लेकर मन में तनाव बढ़ सकता है. इस समय किसी आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात से शांति प्राप्त हो सकती है. कुछ समय सभी कार्यों से विश्राम लेकर आध्यात्मिक गतिविधियों में भागीदारी कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यावसायिक गतिविधियों में अति व्यस्तता के कारण निजी कार्यों को नजरअंदाज ना करें. कुछ निजी परेशानियों के कारण मन कार्यों से भटक सकता है. इस स्थिति में कुछ समय आराम कर मन को एकाग्र करने का प्रयास करें. व्यवसाय में साझेदार के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है. इस समय शांत रहकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करें. साझेदार के साथ बातचीत कर गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश करें. अपने आसपास के वातावरण की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. किसी भी स्थिति में संदेह होने पर बात को स्पष्ट करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
अचानक से हृदय गति के असामान्य होने के कारण सांस लेने में काफी तकलीफ हो सकती है.इस समय किसी चिकित्सक से तुरंत परामर्श ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
लालच में आकर किसी भी योजना में बिना सोचे समझे धन निवेश ना करें. परिवार के बजट को लचीला बनाएं.
रिश्ते/Relationship
किसी व्यक्ति की तरफ बढ़ता आकर्षण मन को प्रफुल्लित कर सकता है. सामने वाले से अपनी भावनाएं साझा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं