Virgo Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पैसों को लेकर तनाव हो सकता है. नए घर खरीदने की योजना पर विचार करेंगे. परिवार में किसी के विवाह की बात शुरू हो सकती है. छोटे भाई बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की तैयारी करेंगे. छोटे-छोटे बातों को लेकर जीवनसाथी पर तानाकशी ना करें. परिवार में किसी करीबी संबंधी की आर्थिक स्थिति को लेकर बातें हो सकती हैं. सामने वाले की मेहनत से प्रेरणा लेंगे. किसी सदस्य की गतिविधियां संदेहास्पद होने पर उसके ऊपर निगाह रख सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
अपने कार्यों को लेकर विचारों में स्पष्टता लाएं.किसी नई योजना पर बातचीत करते समय उससे संबंधित सभी तथ्य उच्च अधिकारी के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें.किसी कानूनी मामले में अनैतिक तरीके से निर्णय बदलने का प्रयास न करें. इसके कारण आपराधिक मुकदमा दर्ज हो सकता है. किसी सहयोगी की मदद से अपने रुके हुए वेतन को प्राप्त कर सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार के साथ नए अनुबंधों को प्राप्त करने के लिए नई रणनीति पर कार्य करेंगे.
स्वास्थ्य/Health
कार्य की अधिकता के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है.इस समय पर्याप्त आराम को प्राथमिकता दें.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर अहंकार ना करें. गलत तरीके से पैसा बढ़ाने की कोशिश मुसीबत में डाल सकती है.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के विचारों में आए परिवर्तन को समझने का प्रयास करें. सामने वाले की मानसिक स्थिति और भावनाओं को समझें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं