विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार की जिम्मेदारियाँ पूरी करने का रहेगा प्रयास, नौकरी बदलने का विचार बढ़ाएगा चिंता

Taurus Tarot Card Horoscope 05 October: The Moon की ऊर्जा कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव के कारण नौकरी में बदलाव की इच्छा, कमीशन से जुड़े कार्य करने की शुरुआत और करीबी संबंधी के साथ संपत्ति के विवाद को लेकर समझौते की स्थिति पर विचार की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार की जिम्मेदारियाँ पूरी करने का रहेगा प्रयास, नौकरी बदलने का विचार बढ़ाएगा चिंता
Taurus Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार के सभी लोगों के साथ सामंजस्य बैठा पाना आसान नहीं होता है. छोटे-छोटे कार्यों की जिम्मेदारी परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बांट सकते हैं. सभी जिम्मेदारियां को अकेले पूरा करने का प्रयास थका सकता है.इस समय जिम्मेदारियों को अन्य लोगों  के साथ साझा कार्यों को जल्दी पूरा करने का प्रयास करें. बिना बात के किसी के साथ विवाद ना करें. करीबी संबंधी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है,। इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कुछ नए कार्य के विकल्प पर विचार कर सकते है. नौकरी में आ रही परेशानी करियर में बदलाव लाने की सोच बन सकती है. कार्य क्षेत्र में टारगेट पूरा करने का दवाब मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. इस समय भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कुछ नए अवसर प्राप्त होने से दुविधा हो सकती है. सही अवसर का चयन कर कार्यों को आसानी से पूरा करने का प्रयास करें. किसी मित्र की मदद से कमीशन से जुड़े कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं. इस कार्य में धीरे-धीरे मुनाफा मिल सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

आंखों में लालिमा और जलन हो सकती है.स्क्रीन से दूरी रखें. रात को समय पर सोए और पौष्टिक भोजन खाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

असमय आने वाले खर्चों को लेकर पारिवारिक बजट में जगह बनाकर रखें. इससे  परेशानी कम होगी. 

रिश्ते/Relationship

ईर्ष्या करने वाले लोगों को अपने साथ अवश्य रखें. इन लोगों का साथ नए कार्य करने की प्रेरणा दे सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com