विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: नई स्किल सीखने की इच्छा बढ़ेगी, सहयोगी की गलती पर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी

Scorpio Tarot Card Horoscope 05 October: Two of wands की ऊर्जा नई स्किल को सीख कर इसका व्यावसायिक उपयोग करने पर विचार, नए सहकर्मियों के व्यवहार को समझने की कोशिश और दूसरों की गलतियां को अपनी परेशानी का कारण न बनने देने की बात देकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: नई स्किल सीखने की इच्छा बढ़ेगी, सहयोगी की गलती पर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी
Scorpio Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Vrishchik Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: किसी नई स्किल को सीखने की इच्छा प्रबल हो सकती है. जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास करें. घर के अतिरिक्त सामान को जरूरतमंदों के बीच बांटने पर विचार करेंगे. इससे घर को व्यवस्थित करने में आसानी हो सकती है.मन की शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं. संतान की परेशानी को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कुछ आवश्यक कार्यों को टालने से आर्थिक हानि हो सकती है.अपने आलस की आदत में सुधार लाएं. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यस्थल पर किसी सहयोगी की गलती के कारण उच्च अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें. इस समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें. किसी की बातों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया ना दें. व्यवसाय में कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. इस बात से राहत महसूस होगी.नए सहकर्मियों के व्यवहार को समझने का प्रयास कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

वाहन चलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें. दुर्घटना होने की आशंका नजर आ सकती है.

आर्थिक स्थिति/Finance 

रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे. अनावश्यक खर्चो को सीमित रखे. 

रिश्ते/Relationship

जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोंकझोंक को बड़े झगड़ों में न बदलने दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com