विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: महिलाओं को काम संभालने में होगी परेशानी, जीवनसाथी की सेहत को लेकर रहेगी चिंता

Pisces Tarot Card Horoscope 05 October: Five of cups की ऊर्जा रिश्तो में संतुलन बनाए रखने का प्रयास,कार्यों को लेकर सही व्यवस्था बनाने की कोशिश और कामकाजी महिलाओं को व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में सही सामंजस्य बनाए बनाए रखने के प्रयास को सफल बनाने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal:  महिलाओं को काम संभालने में होगी परेशानी, जीवनसाथी की सेहत को लेकर रहेगी चिंता
Pisces Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Meen Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद होने की स्थिति नजर आ रही है. इस समय परिवार के बड़े सदस्य को लेकर सभी लोग काफी परेशान हो सकते हैं. सामने वाले की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण अच्छे चिकित्सा के से परामर्श ले सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे. सामने वाले की तबीयत लगातार खराब होने के कारण परिवार में अशांति बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आगमन से गलतफहमी बढ़ सकती हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

कामकाजी महिलाओं के लिए परिवार और कार्यों में संतुलन स्थापित करने में परेशानी हो सकती है. इस समय नए कार्यों की शुरुआत करने की जगह पुराने कार्यों को व्यवस्थित करें.किसी बड़े अधिकारी के साथ अपनी समस्या साझा कर सकते है. किसी की बातों में आकर अपने कार्यों में परेशानी उत्पन्न ना करें. उच्च अधिकारियों के साथ रिश्ते बेहतर बनाएं. साझेदारी पर विश्वास बनाए रखें. अति विश्वास और अति आत्मविश्वास से स्वभाव में अहंकार की भावना आ सकती है. इस आदत में बदलाव लाएं. 

स्वास्थ्य/Health

गले में खराश बढ़ाने के साथ आवाज बिगड़ सकती है. इस समय इस समस्या को लेकर लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपनी जमा पूंजी को सही योजना में निवेशित करें. लालच से बचकर रहे. अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च न करें. 

रिश्ते/Relationship

अपने गलतियों के चलते रिश्तो में तनाव न बढ़ने दे. स्वभाव में गंभीरता और समझदारी लाने का प्रयास करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal, Pisces Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com