Libra Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: किसी विजातीय व्यक्ति से शादी करने के कारण परिवार से बाहर निकाला जा सकता है. झूठ बोलकर कार्यों को पूरा ना करें. परिवार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. इस बात को समझने का प्रयास करें. परिवार की महिलाओं की सुख सुविधा का ख्याल करेंगे.कुछ नए आधुनिक उपकरण घर की सुख सुविधा में शामिल कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
नई नौकरी की तलाश की जगह वर्तमान कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें. जरूरी कार्य को समय पर पूरा करें. कार्य टालने की आदत के चलते कुछ महत्वपूर्ण कार्य को अधूरा छोड़ सकते है. अपनी इस आदत में सुधार लाएं. किसी कर्मचारी के गलत रवैये के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं. व्यवसाय में जिम्मेदारी को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहे. अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं की निगरानी में कराएं.
स्वास्थ्य/Health
उच्च रक्तचाप के कारण हृदय संबंधी परेशानी होने की आशंका हो सकती है. तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
छोटे बचत आगे उपयोगी साबित हो सकती है. बच्चों में पैसों की बचत करने की आदत विकसित करें.
रिश्ते/Relationship
पुराने रिश्तों से जुड़ी यादें सामने आने से विचलित हो सकते हैं.पुरानी यादों को वर्तमान जीवन से दूर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं