विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: संतान की बदतमीजी से होगी परेशानी, नए अधिकारी के विचारों से होंगे प्रभावित

Leo Tarot Card Horoscope 05 October: Page of pentacles की ऊर्जा कार्य क्षेत्र को व्यवस्थित करने की योजना, संतान के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए कठोर निर्णय और अपनी कार्य शैली और विचारों से लोगों को प्रभावित करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: संतान की बदतमीजी से होगी परेशानी, नए अधिकारी के विचारों से होंगे प्रभावित
Leo Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Singh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: संतान की बदतमीजी को लेकर परेशान हो सकते हैं. उसकी गलत संगति और फिजूल कर चुकी आदत से चिंता बढ़ेगी.परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति के सहयोग से इस समस्या को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. निजी जीवन में आ रही परेशानियों को नजरअंदाज ना करें.यदि लंबे समय तक किसी परेशानी को नजरअंदाज करते रहेंगे, तो आगे चलकर काफी मुश्किल हो सकती है. परिवार के छोटे बच्चों की कला के प्रति रुचि को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में सजावट संबंधी खरीदारी हो सकती है. पुराने फर्नीचर और अन्य चीजों को हटाकर नए तरीके से कार्य स्थल को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे. कार्यस्थल को व्यवस्थित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का उपयोग भी किया जा सकता है. नए अधिकारी के विचारों से प्रभावित होंगे. अपने आधुनिक विचारों और व्यवस्थित कार्य शैली से सभी को प्रभावित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुकाम और बुखार हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

संतान के भविष्य को लेकर किसी बड़ी योजना में धन निवेश करेंगे. परिवार में किसी की विवाह तय होने की स्थिति में अच्छी खासी खरीदारी की जा सकती है. 

रिश्ते/Relationship

किसी की कमी का मजाक ना बनाएं. छोटे-छोटे कार्यों को करके परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal, Leo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com