Capricorn Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: बदलते माहौल में स्वयं को बदलने का प्रयास करें. पुरानी सोच और रूढ़ियों से दूर रहे. किसी व्यक्ति के नकारात्मक सोच आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है. अपने चारों तरफ के नकारात्मक लोगों से दूर रहे. किसी समस्या का समाधान न मिलने पर पुनः कोशिश करें. समस्या को नजरअंदाज ना करें. जीवन में आ रहे बदलावों से डरे नहीं. उन्हें स्वीकार करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी कार्य को लेकर सोच में नकारात्मकता बढ़ सकती है. उस कार्य से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त न कर पाने के कारण खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं. इस समय उस कार्य को स्थगित करना बेहतर रहेगा. विचारों में सकारात्मक लाने का प्रयास करें. छोटे-छोटे कार्यों को पहले पूरा करें. कई कार्यो को एक साथ पूरा करने की आदत बड़ी परेशानी में डाल सकती है. कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. जरूरत पड़ने पर किसी अनुभव भी व्यक्ति की मार्गदर्शन ले सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
किसी पुरानी बीमारी के दोबारा बढ़ाने के कारण चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. चिकित्सा पद्धति बदलने पर विचार करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
दवाओं पर काफी खर्च होने के कारण परेशान हो सकते हैं. इस समय पारिवारिक बजट में अतिरिक्त खर्चों के लिए लचीलापन ला सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की जरूरतों का ख्याल रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं