Aries Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: इस समय कार्यशैली और सोच में परिवर्तन लाने की आवश्यकता महसूस करेंगे.पुराने कार्यों का अवलोकन करें. परिवार में किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव हो रहा है. इस समय उस बात को स्पष्ट रूप से समझने की कोशिश कर इस तनाव को कम करने का प्रयास कर सकते हैं. निजी कार्यों को समय पर पूरा करें. व्यर्थ की बातों में समय और पैसे का दुरुपयोग ना करें. अपने व्यवहार में समझदारी लाएं. छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी की बुराई उसके पीठ पीछे ना करें. सामने वाले को समझने का प्रयास करेंगे.तो उसकी गलतियां कम हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
कामकाजी महिलाओं को अपने निजी जीवन की परेशानियों को कार्यों से दूर रखने का प्रयास करना चाहिए. कुछ अच्छे अवसर जल्द ही सामने आ सकते हैं. उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करें. किसी की उसके पीठ पीछे बुराई ना करें.परेशानी होने पर किसी की मदद या सहयोग लिया जा सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में कलह होने से कार्य पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है.जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें.ना चाहते हुए भी कुछ ऐसे कार्यों को करना पड़ सकता है. जिसमें अधिक मेहनत और लाभ कम होने की स्थिति नजर आए. इस स्थिति में अपने कार्य को स्मार्ट तरीके से पूरा करें.
स्वास्थ्य/Health
कामकाजी या घरेलू महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करना चाहिए. यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो रही है, तो उसका उचित इलाज करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
कारोबारी महिलाओं को आर्थिक मामलों में की समझ बनाए रखना चाहिए.
रिश्ते/Relationship
परिवार में किसी बड़े बुजुर्गों की खास दिन को उत्सव की तरह मनाने के लिए सभी रिश्तेदारों और संबंधियों को निमंत्रण दिया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं