विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मुद्दे से बढ़ेगा तनाव, निजी और कामकाजी रिश्तों को अलग रखने की करें कोशिश

Aquarius Tarot Card Horoscope 05 October: Nine of wands की ऊर्जा पारिवारिक मुद्दों में तनाव कम करने की कोशिश, किसी की दखलंदाजी के कारण निजी जीवन में परेशानी और जरूरत से ज्यादा परवाह करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मुद्दे से बढ़ेगा तनाव, निजी और कामकाजी रिश्तों को अलग रखने की करें कोशिश
Aquarius Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी मुद्दे पर बढ़ते तनाव को लेकर सभी लोग काफी चिंतित हो सकते हैं. इस समय परिवार के सभी सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बनाए रखें. किसी की बातों में आकर परिवार में दरार ना आने दे. अपने आसपास रहने वाले लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. जरूरत से ज्यादा परवाह करने वाले लोगों से सावधान रहें.ऐसे लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करने में पीछे नहीं रहते हैं. परिवार के बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें. जरूरत पड़ने पर उनकी समस्याओं का समाधान कर उनके साथ रिश्ते मधुर बना सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी के साथ अपने निजी और व्यावसायिक संबंधों को अलग रखें. इससे जीवन में संतुलन बना रहेगा. कार्यों को समय पर पूरा कर उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं किसी की नाराजगी का कारण ना बने. सहयोगियों के साथ अपना व्यवहार मधुर रखें.जरूरत से ज्यादा किसी को अपने जीवन में दखल न देने दे. जीवन में झांकने का प्रयास कर रहा है ,तो उसे स्पष्ट रूप से समझाना बेहतर रहेगा. महिला सहकर्मियों या विपरीत लिंगी लोगों के साथ बातचीत करते समय मर्यादित शब्दों का प्रयोग करें. गलत शब्दों का प्रयोग आपकी छवि को बिगाड़ सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह बना रहे हैं. समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपने पारिवारिक जीवन में पैसों को लेकर तनाव न बढ़ने दे. आवश्यक खर्चों को कम करें. 

रिश्ते/Relationship

किसी मित्र की बदतमीजी के चलते उसके साथ विवाद बढ़ सकता है. सामने वाले को अपनी गलती का एहसास न होने से व्यवहार में चिढ़ बढ़ सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com