विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: उम्मीद से कम मिल सकते हैं मेहनत के नतीजे, हौसला कम न होने दें

Virgo Tarot Card Horoscope 04 October: Seven of pentacles की ऊर्जा कम पारिश्रमिक मिलने से व्यवहार में असंतुष्टि, नौकरी के साथ छोटे से व्यवसाय की शुरुआत करने पर परिजनों से बातचीत और अपने हौसले और साहस को बरकरार रखने की बात लेकर आ सकती हैं. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: उम्मीद से कम मिल सकते हैं मेहनत के नतीजे, हौसला कम न होने दें
Virgo Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Kanya Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: कई बार मेहनत के नतीजे उम्मीद से कम मिल सकते हैं.इस स्थिति में अपना हौसला कम न होने दें. अपने मेहनत को बढ़ाने का प्रयास करें. हार कर हिम्मत ना हारे. यदि कोई स्थिति अभी प्रतिकूल है.तो संयम से स्थिति के बदलने की प्रतीक्षा करें. इस बीच अपने कार्यों को आकार देने की योजना बना सकते हैं.कोई भी स्थिति लंबे समय तक जीवन में नहीं रहती है. इस बात को अपने विचारों में शामिल करें. अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाए. 

व्यवसायिक/ Professional

आपकी योग्यता के अनुसार काम प्रतिफल की प्राप्ति हो सकती है. इस बात को लेकर मन में असंतोष बढ़ सकता है. उच्च अधिकारियों से इस संदर्भ में बातचीत करने में खास सफलता प्राप्त होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. किसी सहयोगी की मदद से कुछ छोटे-छोटे घरेलू ऑर्डर्स मिलने की संभावना नजर आएगी. अपनी रुचि के कार्य को व्यवसाय में बदलने की बाद परिजनों से करेंगे.सभी के साथ एवं सहयोग से एक छोटे से व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय से तेज आवाज में संगीत सुनने के कारण कानों में झनझनाहट महसूस कर सकते हैं.इस समय इस समस्या को नजरअंदाज ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों के लेनदेन के मामले में सामने वाले पर भरोसे के साथ लिखित कार्रवाई अवश्य करें. जिससे आगे चलकर परेशानी कम होगी.

रिश्ते/Relationship

किसी करीबी  संबंधी की ईर्ष्या के चलते आपकी कुछ छुपी हुई बातें जीवनसाथी को पता चल सकती हैं. इस समय जीवनसाथी के व्यवहार को समझने का प्रयास करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com