Taurus Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: किसी पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है. सामने वाले की मंशा पैसा वापस करने की न होने से चिंतित हो सकते है. जीवनसाथी के अतीत से आया कोई व्यक्ति कोई राज की बात को सामने ला सकता है. जिसके चलते विवाह टूटने की आशंका हो सकती है.परिवार के सभी सदस्य इस स्थिति को संभालने की कोशिश कर सकते है.बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है. पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप न होने दे.किसी मित्र से मुलाकात नए कार्य की योजना ला सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी से अपनी क्षमता अधिक वादा ना करें. सपनों को देखने के साथ उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. आपके कार्यों पर उच्च अधिकारियों द्वारा निगाह रखी जा सकती है. इस समय सावधानी रखें. छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज ना करें.यदि किसी कार्य को लेकर दुविधा बनी हुई है. तो उस कार्य से संबंधित व्यक्ति सलाह ले सकते हैं. कार्य में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद ना करें. शांत तरीके से कार्य पूरा करना अच्छी सफलता की उम्मीद ला सकता है.
स्वास्थ्य/Health
तेज दौड़ने के कारण घुटने की मांसपेशियां अकड़ सकती हैं. इस समय पैरों को आराम और सही इलाज कराएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
कुछ शेयर्स को खरीदने के बाद मुनाफे की स्थिति नजर नहीं आ रही है.थोड़ा धैर्य रखें. जल्दबाजी में शेयर्स को बेचें नहीं.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी की व्यस्तता को समझें. इस बात को लेकर नाराज होने की जगह उसका सहयोग करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं