विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: सेहत और खर्च दोनों पर नजर, सोच-समझकर बढ़ाएं कदम

Pisces Tarot Card Horoscope 04 October: Four of pentacles की ऊर्जा पैसों के सदुपयोग को लेकर सजगता, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता और किसी पर भरोसा न होने की स्थिति में नए कार्य को लेकर संदेह होने की बात लेकर आ सकते हैं.आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: सेहत और खर्च दोनों पर नजर, सोच-समझकर बढ़ाएं कदम
Pisces Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Meen Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: कुछ बातों को लेकर जीवन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.किसी व्यक्ति पर भरोसा न होने के कारण उसकी बातों को सच मान लेने में संदेह हो सकता है. इस स्थिति में अपने ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें.सच को जानने का प्रयास करें और गलत कार्य का समर्थन न करें.किसी व्यक्ति पर बिना सोचे समझे आरोप ना लगाए.सही स्थिति जानने का प्रयास अवश्य करें.लोगों के बातों में आकर व्यर्थ की गतिविधियों में भाग ना लें. इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो सकती है. अनुपयोगी वस्तुओं की खरीदारी का खर्चो को ना बढ़ाएं.जीवन में आगे बढ़ने के लिए सरलता और मेहनत को महत्वपूर्ण स्थान दें. 

व्यवसायिक/ Professional 

व्यावसायिक जीवन और पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें. कार्यों को समय पर पूरा करें. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें. सिर्फ कार्य ही जीवन की प्राथमिकता नहीं होते हैं. इस बात को समझें. अपनी रुचियों  के लिए समय निकालें.अपनी किसी रुचि को व्यवसाय में बदलने की बात पर विचार कर सकते हैं.किसी बात पर अपने विचारों पर दूसरों को हावी न होने दे. अपने निर्णय स्वयं लें. जीवन में अनावश्यक परिवर्तन ना करें.यदि किसी कार्य को समझने में परेशानी अनुभव कर रहे हैं.तो थोड़ा रुक कर उसे कार्य के विषय में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें. जल्दबाजी में कार्य पूरा करने की कोशिश ना करें. 

स्वास्थ्य/Health

कामकाजी या पारिवारिक महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करने की सलाह दी जा सकती है. अपने कार्यों के साथ स्वयं के लिए भी समय निकालें. 

आर्थिक स्थिति/Finance 

आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें. परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें. 

रिश्ते/Relationship 

मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं. इस समय किसी मित्र की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal, Pisces Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com