विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

आर्थिक तंगी करनी है दूर तो शुक्रवार को इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा

मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त उनको सफेद कमल के फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें. ऐसा करने से भी धन की बरकत होती है.

Also Read in
आर्थिक तंगी करनी है दूर तो शुक्रवार को इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा
इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा
घर में सुख-शांति और धन-धान्य के लिए मां लक्ष्मी की कृपा काफी अहम मानी जाती है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और उसे बनाए रखने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने से काई काम को आसान बनाया जा सकता है. इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से काफी लाभ होता है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के घर में सुख-शांति का वास तो होता ही है साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है. 

घर में बरकत बनाए रखने के लिए शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. शुक्रवार के दिन इस तरह से करें मां लक्ष्मी की पूजा...
 
हर शुक्रवार को सूर्योदय से पहले नहाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के वक्त मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. इसके अलावा मां लक्ष्मी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ कर स्थापित करें. माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त आरती की थाली में चांदी के सिक्के रखें. ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त उनको सफेद कमल के फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें. ऐसा करने से भी धन की बरकत होती है.

मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त ''श्री महालक्ष्म्यै नमः। ऊँ महालक्ष्म्यै नमः।'' और ''श्री महालक्ष्म्यै नमः। ऊँ महालक्ष्म्यै नमः।'' मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए. 
 
आस्था से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goddess Lakshmi, Worship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com