Scorpio Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: कोई भी परिस्थिति लंबे समय तक बनी नहीं रहती है.परिस्थिति में आया परिवर्तन भाग्योदय को साथ ला सकता है. अचानक से कुछ बड़े बदलाव जीवन में आते नजर आ रहे हैं .पुराने रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. परिवार में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने की कोशिश भी सफल होती नजर आएगी. संतान की उपलब्धि को लेकर वातावरण में ऊर्जा और उमंग बनी रहेगी. लंबे समय बाद संतान सुख की प्राप्ति की संभावना नजर आने से मन में संतोष बढ़ सकता है.
व्यावसायिक/ Professional
अपने कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं. किसी की बातों में आकर नौकरी में परिवर्तित ना करें. नई नौकरी पर सहमति देने से पूर्व उस संस्थान के बारे में जानकारी अवश्य लें.किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उसमें सम्मिलित नियमों और शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ें और समझे.जल्दबाजी में किए गए कार्यों के कारण बाद में पछताना पड़ सकता है. ऐसी कोई कार्य न करें जिसके चलते आगे जीवन में आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो.
स्वास्थ्य/Health
पूरे समय बैठकर कार्य करने के कारण शरीर में जकड़न महसूस कर सकते हैं.कार्य के बीच में ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करें. इससे कार्यों में मन लगाने में आसानी रहेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.अपने खर्चों पर नियंत्रण कर सकते हैं.अनावश्यक और अनुपयोगी चीजों की खरीदारी दिखावे में आकर ना करें.
रिश्ते/Relationship
किसी भी करीबी संबंधी के घर शुभ कार्य में शामिल होने को लेकर उत्साहित रहेंगे. परिवार के सभी सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं