Ram Navami 2026: रामनवमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है. इसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. यह दिन चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन आता है और पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च की सुबह 11:48 बजे से हुई और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार, आज यानी 27 मार्च 2026 को रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भी आज यानी 27 मार्च को राम लला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. यहां हम आपको इसी से जुड़ी पल-पल की अपडेट देने वाले हैं, साथ ही जानेंगे रामनवमी की पूजा विधि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और उपाय-
Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर ये भजन गाकर करें भगवान राम को प्रसन्न
राम नाम तू जपले मेरे मनवा
हरी नाम तू जपले रे मनवा
दो आखर का है प्यारा नाम
जो भी जपे उसका हो कल्याण
राम नाम तू जपले मेरे मनवा
हरी नाम तू जपले रे मनवा
तेरा राम तो तेरे भीतर
अब तो देख तू खोल के आँखें
राम नाम तू जपले मेरे मनवा
हरी नाम तू जपले रे मनवा
कुछ भी ना तेरे साथ जायेगा
राम नाम ही काम आएगा
राम नाम तू जपले मेरे मनवा
हरी नाम तू जपले रे मनवा
सुनलो भैया सुनलो बहनो
राम नाम सदा रटते रहना
राम नाम तू जपले मेरे मनवा
हरी नाम तू जपले रे मनवा
Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर करें प्रभु राम के इन मंत्रों का जाप
- ॐ श्री रामाय नमः
- ॐ रामचंद्राय नमः
- ॐ राघवाय नमः
- ॐ दशरथाय नमः
- ॐ सीतापतये नमः
- ॐ रामभद्राय नमः
- ॐ जानकीवल्लभाय नमः
- ॐ रामचंद्राय नमः
- ॐ श्रीरामाय नमः
- ॐ रघुनाथाय नमः
- ॐ रामाय नमः
- ॐ सीतारामाय नमः
Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर क्या न करें?
- राम नवमी पर मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें.
- राम नवमी पर झगड़ा, अपशब्द या किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है.
- राम नवमी पर ईर्ष्या, द्वेष और बुरे विचारों से बचकर सकारात्मकता बनाए रखें.
Ram Navami 2026 LIVE: पीएम मोदी ने किए रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन
Ram Navami 2026 LIVE: अयोध्या में हुआ रामलला का सूर्य तिलक
रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य और अलौकिक आयोजन हुआ. दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में सूर्य की किरणों ने रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’ किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो गए.
Ram Navami 2026: आज रामनवमी कितने बजे तक है?
नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च की सुबह 11:48 बजे से हुई थी. इसका समापन 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे हुआ. अयोध्या में श्रीराम के बाल रूप रामलला का जन्मोत्सव भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है. इसके तहत सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक अभिषेक हुआ. इसके बाद 10:30 से 10:40 बजे तक गर्भगृह के पट बंद रहे. 10:40 से 11:45 बजे तक दिव्य श्रृंगार हुआ फिर 11:45 बजे भोग के लिए पट बंद किए गए. दोपहर 12:00 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया गया. इस दौरान करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ीं.
Ram Navami 2026 Puja Rules: रामनवमी की पूजा और व्रत का पुण्यफल पाने के लिए जानें आज क्या करें और क्या न करें?
राम नवमी तिथि पर जप, तप और व्रत के जरिए प्रभु श्री राम से मनचाहा आशीर्वाद पाने और रामलला का जन्मोत्सव मनाते समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यहां क्लिक कर पढ़ें
Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक
रामलला के सूर्य तिलक की तस्वीरें
Ram Navami 2026 LIVE: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक का नजारा
सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया. इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे. इसके बाद आरती हुई. सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया जाएगा.
Ram Navami 2026 LIVE: रामलला का सूर्य तिलक
Ram Navami 2026 LIVE: रामलला का सूर्य तिलक
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ. दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है.
Shri Ram Aarti | प्रभु राम जी की आरती
आरती कीजे श्रीरामलला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ।।
धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ।।
सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग वैदेही राजैं ।।
कर जोरे रिपुहन हनुमाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ।।
शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ।।
नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं
भगत कामतरु पूरणकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ।।
सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ।।
खेल खेल महु सिंधु बधाये । लोक सकल अनुपम यश छाये ।।
दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ।।
देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ।।
कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ।।
देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ।।
आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ।।
कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ।।
सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरति करत बहुत सुख पाई ।।
धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ।।
राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ।।
Ram Navami 2026 Pujan Muhurat: रामनवमी पर इस समय करें पूजा
हिंदू पंचांग के अनुसार, रामनवमी पर 27 मार्च को पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. जन्म का समय दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक है. आप घर पर इस समय पूजा कर सकते हैं.
लखनऊ में मां विंध्याचल देवी मंदिर
राजधानी लखनऊ में रामनवमी के दिन मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मां विंध्याचल देवी मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली. लोगों ने पूजा अर्चना कर मां से सुख शांति की कामना की. इसके अलावा घरों में कन्या पूजन करके व्रती महिलाओं ने व्रत संपन्न किया.
दिल्ली के इस्कॉन में धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी
देश की राजधानी दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर में रामनवमी का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस्कॉन (ISKCON) कम्युनिकेशंस के राष्ट्रीय निदेशक (National Director) ब्रजेंद्र नंदन दास जी के अनुसार, ईस्ट आफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में प्रात:काल 10:30 बजे भगवान श्री राम का महाभिषेक होगा और दोपहर 12:00 बजे भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा. इसके बाद 12:30 बजे राज भोग आरती होगी. दोपहर 1 से 4 बजे तक मंदिर बंद रहेगा और उसके बाद सायंकाल 4:15 बजे मंदिर एक बार फिर भक्तों के दर्शन लिए रात्रि 9 बजे तक के लिए फिर से खुल जाएगा.
Ram Navami 2026: राम नवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन, आरती और सूर्य तिलक का पूरा शेड्यूल
राम नवमी के पावन मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस खास अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में यहां क्लिक कर पढ़ें- दर्शन, आरती और सूर्य तिलक की टाइमिंग्स समेत जरूरी डिटेल्स
राम जन्मभूमि अयोध्या में अनुष्ठानों का दौर शुरू
राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से ही कई अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. राम नवमी की विशेष पूजा सुबह मंगला आरती से हुई. ब्रह्ममुहूर्त में राम लला के पट खुलने के बाद अभिषेक करवाया गया, जिसमें रामलला को पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित चीजों से स्नान कराया गया. इसके बाद उनका विशेष शृंगार किया गया और बाद में कपूर आरती की गई.
इस पावन अवसर का सबसे बड़ा आकर्षण दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा. ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस की मदद से रामलला के माथे पर पड़ेंगी. यह दिव्य दृश्य करीब 4 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. साथ ही पंजीरी का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा.
Ram Navami 2026: राम नवमी के 5 महाउपाय
रामनवमी पर भगवान राम से मनचाहा आशीर्वाद अपनी कामनाओं को पूरा करने के लिए रामलला की सच्चे मन से पूजा करते हुए पीले पुष्प, पीले वस्त्र और पीले चंदन का तिलक अर्पित करें. मान्यता है कि पूजा के इस उपाय को करने पर सभी कार्य सफल होते हैं और भगवान राम की कृपा से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
Ram Navami 2026: रामनवमी के दिन जरूर पढ़ें श्रीराम स्तुति
श्री राम स्तुति | Shri Ram Stuti
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्.
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्..
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्.
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्..
भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्.
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्..
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं.
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं..
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्.
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्..
छंद :
मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों.
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो..
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली.
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली..
सोरठा :
जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि.
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे..
Ram Navami 2026: रामलला को पूजने से पहले जरूर जान लीजिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की ये 9 बड़ी बातें
हिंदू मान्यता के अनुसार, रामनवमी पर विधि-विधान से जप, तप और व्रत करने से हर राम भक्त कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं. यदि आप भी इस रामनवमी पर सूर्यवंशी प्रभु श्री राम के लिए व्रत या पूजन करने जा रहे हैं तो आपको उनके उन तमाम गुणों के बारे में जरूर जानना चाहिए-
यहां क्लिक कर पढ़ें- भगवान राम से जुड़ी 9 बड़ी बातें | 9 important facts about Lord Rama
Ram Navami 2026 LIVE: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक आज
अयोध्या में आज भगवान श्रीराम के बाल रूप रामलला का जन्मोत्सव ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा. इसके तहत सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक अभिषेक किया जाएगा. इसके बाद 10:30 से 10:40 बजे तक गर्भगृह के पट बंद रहेंगे. 10:40 से 11:45 बजे तक दिव्य श्रृंगार होगा फिर 11:45 बजे भोग के लिए पट बंद होंगे और दोपहर 12:00 बजे जन्मोत्सव आरती के साथ पट खुलेंगे.
Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर करें राम ध्यान मंत्र का जाप
श्री रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः
Ram Navami 2026 LIVE: राम नवमी पर करें प्रभु राम जी की आरती
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।
मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।
दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।
Ram Navami 2026 LIVE: जानिए राम नवमी पर पूजा का शुभ मुहर्त
27 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा.
Ram Navami 2026 LIVE Updates: रामनवमी पर करें रामाष्टक का पाठ
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशव।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशव।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।।
आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृगं कांचनम्।
वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव सम्भाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनम्।
पश्चाद्रावण कुम्भकर्णहननं एतदधि रामायणम्।।
Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर करें राम चालीसा का पाठ
राम नवमी के मौके पर राम चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है, जो भी भक्त विधि विधान से और श्रद्धा भाव से इस चालीसा का पाठ करता है उसे हर छोटी-बड़ी बाधाओ, शारीरिक कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है.
Ram Navami 2026 LIVE Updates: नोट कर लें राम नवमी की पूजा सामग्री
- राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति
- तुलसी के पत्ते
- धूप, दीपक, घी, कपूर
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
- पीले या लाल रंग के वस्त्र
- गंगाजल
- चंदन, कुमकुम, हल्दी
- पीले और लाल रंग के फूल, मालाएं
- फल, मिठाई
- कलश, घंटी, शंख
- अक्षत, रोली, मौली, पान
- सुपारी, लौंग, इलायची, जनेऊ
Ram Navami 2026 LIVE Updates: रामनवमी पर करें प्रभु राम की आरती
।। श्री रामजी की आरती ।।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की,
सतचित आनंद शिव सुंदर की,
दशरथ तनय कौशल्या नंदन,
सुर, मुनि, रक्षक, दैत्य निकंदन,
अनुगत भक्त-भक्त उर चंदन,
मर्यादा पुरुषोत्तम वर की,
आरती कीजै श्री…
निर्गुण, सगुण, अनूप रूप निधि,
सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि,
हरण शोक भयदायक नवनिधि,
माया रहित दिव्य नर वर की,
आरती कीजै श्री…
जानकी पति सुर अधिपति जगपति,
अखिल लोक पालक त्रिलोक गति,
विश्व बंध अवंनह अमित गति,
एक मात्र गति सचराचर की,
आरती कीजै श्री…
शरणागति वत्सल व्रतधारी,
भक्त कल्प तरुवर असुरारी,
नाम लेत जग पावन कारी,
वानर सखा दीन दुःख हर की,
आरती कीजै श्री…
Ram Navami 2026 LIVE Updates: रामनवमी पर प्रभु राम को क्या भोग लगाएं?
रामनवमी पर प्रभु राम को धनिया की पंजीरी, खीर, हलवा फल और मिठाई का भोग लगाया जा सकता है. कहा जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से भगवान राम जल्द प्रसन्न होते हैं.
Ram Navami 2026 LIVE Updates: रामनवमी पर करें इन मंत्रों का जाप
ॐ श्रीरामाय नमः
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे.
सहस्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने॥
ॐ दशरथाय विद्महे, सीतावल्लभाय धीमहि.
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥ तन्नो रामः प्रचोदयात्॥
Ram Navami 2026 LIVE Updates: रामनवमी पर करें ये उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रामनवमी पर रामचरितमानस का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद फलदायी माना जाता है. साथ ही इस दिन आप फल, अन्न, गुड़-चना और वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं.
Ram Navami 2026 LIVE Updates: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर पर ध्वजारोहण
Ram Navami 2026 LIVE Updates: अयोध्या में जोर-शोर से चल रही राम नवमी की तैयारियां
अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार कल धूमधाम से मनाया जाएगा इसके लिए अयोध्या के राम मंदिर को खूब सजाया सवांरा जा रहा है. उम्मीद है कि रामनवमी के दिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे. इस खास मौके के लिए पूरे अयोध्या में तैयारियां जोरों से चल रही है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद रामनवमी का उत्साह और भी बढ़ गया है. अब इसकी तैयारी के लिए राम मंदिर के अंदर परिसर में कारीगर फूलों की सजावट से हर किसी का मन मोह रहे हैं. राम मंदिर को पूरे रोशनी की सजावट से अलौकिक किया जा रहा है. साथ ही अयोध्या में हर जगह हर गली हर घाट और हर दिल में बस एक ही नाम गूंज रहा है राम लला, राम लला , राम लला...
Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर यह भजन गाकर करें, प्रभु राम को प्रसन्न
तुम उठो सिया सिंगार करो,
शिव धनुष राम ने तोड़ा है,
शिव धनुष राम ने तोड़ा है,
सीता से नाता जोड़ा है,
तुम उठो सिया सिंगार करों,
शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥
शीश सिया के चुनर सोहे,
टिके की छवि न्यारी है,
न्यारी न्यारी क्या कहिये,
रघुवर को जानकी प्यारी है,
तुम उठो सिया सिंगार करों,
शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥टीवी ड्रामा
हाथ सिया के चूड़ी सोहे,
कंगन की छवि न्यारी है,
न्यारी न्यारी क्या कहिये,
रघुवर को जानकी प्यारी है,
तुम उठो सिया सिंगार करों,
शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥
कमर सिया के तगड़ी सोहे,
झुमके की छवि न्यारी है,
न्यारी न्यारी क्या कहिये,
रघुवर को जानकी प्यारी है,
तुम उठो सिया सिंगार करों,
शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥
Ram Navami 2026 पर इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
इस बार रामनवमी पर कई दुर्लभ ग्रह योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं.
Ram Navami 2026 Kanya Pujan Time: रामनवमी पर कन्या पूजन का समय
नवमी पर कन्या पूजा का समय 27 मार्च सुबह 6:18 से 7:50 बजे तक और फिर 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक रहेगा.
Ram Navami 2026 Date: किन दिन रामनवमी मनाना ज्यादा शुभ?
इसे लेकर ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने बताया भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था. पंचांग के अनुसार, मध्याह्न मुहूर्त 26 मार्च को सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा. इस दौरान, दोपहर 12:27 बजे भगवान श्रीराम के जन्म का सबसे उत्तम समय माना गया है. ऐसे में गृहस्थ लोगों के लिए 26 मार्च को रामनवमी मनाना शुभ माना गया है. वहीं, उदय तिथि को मानने वाले लोगों के अनुसार, 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना अधिक शुभ रहेगा.
यानी रामनवमी 2026 को लेकर दोनों ही तारीखें अपने-अपने महत्व के अनुसार सही हैं. आप अपनी परंपरा और मान्यता के अनुसार 26 या 27 मार्च को यह पर्व मना सकते हैं.














